Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

संचिता उगले की मौत से सदमे में परिवार, रोते हुए दादाजी बोले-‘उसका कोई झगड़ा नहीं…’

---विज्ञापन---

विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा और टीवी शो कुमकुम भाग्य से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री संचिता उगले ने रविवार शाम अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. अभिनेत्री के निधन की खबर ने उनके फैंस और टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. बताया जा रहा है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते पुलिस मामले की जांच कर रही है.

संचिता के दादा हुए भावुक

इस पूरे मामले पर अब संचिता उगले के दादाजी गोपीनाथ का बयान सामने आया है. NDTV से बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए और रो पड़े. उन्होंने कहा, "वह बेहद टैलेंटेड लड़की थी. उसने अपनी काबिलियत और कड़ी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया था. इंडस्ट्री में उसका कोई गॉडफादर नहीं था."

---Advertisement---

संचिता की मानसिक स्थिति पर बोले दादीजी

उन्होंने आगे कहा, "वह मानसिक रूप से किस दौर से गुजर रही थी, यह समझ नहीं आ रहा. असल परेशानी क्या थी, यह भी हमें नहीं पता, क्योंकि उसका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था. किसी ने कभी उसके बारे में बुरा नहीं कहा. उसकी जिंदगी में किसी चीज की कमी नहीं थी. उसने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया था. वह बहुत काबिल लड़की थी. उसने पूरे तालुका क्षेत्र और अहमदनगर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई थी."

पूजा के नाम से फेमस थीं संचिता

दादाजी ने संचिता के लोकप्रिय टीवी शो साजन घर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, "जो लोग उसका शो देखते थे, वे उसे पूजा के नाम से जानते थे. इस किरदार ने उसे इतनी लोकप्रियता दिलाई कि पूरे अहमदनगर जिले में लोग उसे पूजा कहकर बुलाते थे."

---Advertisement---

संचिता को याद कर रो पड़े दादाजी

संचिता को याद करते हुए वह एक बार फिर भावुक हो गए, उन्होंने कहा, "यह बहुत दुखद है. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह सिर्फ भगवान ही जानता है कि उसके मन में क्या चल रहा था. यह हमारी समझ से बिल्कुल परे है." उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज किया, जिनमें कहा जा रहा था कि काम न मिलने की वजह से अभिनेत्री परेशान थीं. दादाजी ने कहा, "ऐसा बिल्कुल नहीं है. उसके पास काम था और वह अपने करियर में आगे बढ़ रही थी."

कौन थी संचिता उगले

अभिनेत्री के निधन के बाद उनका आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह एक गाने पर डांस करती, मुस्कुराती और रील बनाती नजर आ रही थीं. बता दें कि संचिता उगले कुमकुम भाग्य, वागले की दुनिया और अन्य टीवी शोज में नजर आ चुकी थीं. इसके अलावा उन्होंने विक्की कौशल की फिल्म छावा में तारा बाई का किरदार भी निभाया था.

---Advertisement---
First published on: Jun 16, 2026 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola