Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘उसे टॉर्चर किया जा रहा था…’ संचिता उगले की मौत के बाद पिता ने किया बड़ा खुलासा, डिप्रेशन पर खोले कई राज

---विज्ञापन---

'कुमकुम भाग्य' और अन्य लोकप्रिय टीवी शोज में काम कर चुकी अभिनेत्री संचिता उगले के निधन की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. रविवार शाम वह मुंबई स्थित अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटकी हुई पाई गईं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है. इस बीच, संचिता उगले के पिता मच्छिंद्र उगले ने बेटी की मानसिक स्थिति और उनके संघर्षों को लेकर खुलकर बात की है.

संचिता की मेंटल हेल्थ पर बोले पिता

NDTV से बातचीत में उन्होंने बताया कि संचिता पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थीं. उन्होंने कहा, "वह अक्सर परेशान रहती थीं. उन्होंने कभी हमें इसकी वजह नहीं बताई, लेकिन हमने महसूस किया था कि वह कई बार अचानक डिप्रेशन में चली जाती थीं. इसी वजह से हम उसके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते थे. लेकिन जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन हम कुछ समय के लिए उसके साथ नहीं थे. हमें अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेंगी."

---Advertisement---

पिता ने बताया संचिता थी परेशान

संचिता के पिता ने यह भी दावा किया कि उनकी बेटी को कथित तौर पर मानसिक रूप से टॉर्चर किया जा रहा था. उन्होंने कहा, " बातचीत की थी, पर उसे टॉर्चर किया जा रहा था, कोई उनसे पैसों या किसी अन्य मामले को लेकर लगातार दबाव बना रहा था. अब धीरे-धीरे कुछ बातें सामने आ रही हैं. मेरी प्रशासन से सिर्फ यही मांग है कि मेरी बेटी के साथ जो भी गलत हुआ है, उसे न्याय मिले."

रविवार शाम को संचिता ने की थी आत्महत्या

पुलिस के अनुसार, यह घटना 14 जून की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच की है. अभिनेत्री नालासोपारा ईस्ट के अचोले गांव स्थित साईं संतोषी बिल्डिंग में अपने घर पर मृत पाई गईं. परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

---Advertisement---

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नो

पुलिस जांच में अब तक किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. इसी वजह से मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. अचोले पुलिस स्टेशन में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत Accidental Death Report (ADR) दर्ज की गई है.

इन शोज और फिल्मों में नजर आ चुकी हैं संचिता

संचिता उगले ने 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और 'दिलवाले दुल्हा ले जाएंगे' जैसे टीवी शोज में काम किया था. इसके अलावा वह Chhaava में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने ताराबाई की भूमिका निभाई थी.

---Advertisement---
First published on: Jun 17, 2026 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola