---विज्ञापन---
बाढ़ में डूबे असम की मदद के लिए आगे आए समय रैना, कॉमेडी से नहीं, इंसानियत से जीता दिल
Samay Raina Donates For Assam Flood Relief: कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर से अपने फैंस का दिल जीत लिया है. लेकिन इस बार समय की कॉमेडी नहीं बल्कि उनकी इंसानियत और दरियादिली ने लोगों का दिल चुराया है.
Samay Raina Donates For Assam Flood Relief: फेमस कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना वैसे तो इन दिनों अपनो मोस्ट पॉपुलर शो 'इंडिया गॉट लेटेंट 2' को लेकर चर्चा में रहते हैं. लेकिन इस बार समय की कॉमेडी नहीं बल्कि उनकी इंसानियत और दरियादिली ने फैंस दिल जीत लिया है. दरअसल, समय रैना असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए सामने आए और मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये का दान दिया है. जिसके लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने उन्हें धन्यवाद कहा है. चलिए आपको सारी बात विस्तार से बताते हैं.
10 लाख रुपये की मदद...
समय रैना द्वारा असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए दी गई मदद के बारे में खुद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करके दी है. इस पोस्ट में सीएम हिमंत ने बताया कि समय रैना ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 10 लाख रुपये की मदद भेजी है.
सीएम हिमंत ने कहा धन्यवाद
समय रैना को धन्यवाद करते हुए सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'असम के इस कठिन समय में, हमारी राहत कार्यों में योगदान करने के लिए धन्यवाद, समय!' अब सीएम का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
हस्तियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
समय रैना के अलावा, कई और ऐसे नामचीन हस्तियों ने असम के मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हैं. कुछ हस्तियों ने आर्थिक सहायता देकर प्रभावित परिवारों की मदद की. वहीं कुछ स्टार्स ने वहां जा कर उन लोगों के बीच रहते हुए उन्हें मदद पहुंचाई है.
असम में आया विनाशकारी बाढ़
हर कोई जानता है कि इस समय असम के लोग राज्य में आए विनाशकारी बाढ़ की मार झेल रहा है. लगातार बारिश और नदियों के उफान की वजह से राज्य के कई जिलों पानी भर गए हैं. इस बीच सरकार की तरह से असम में राहत और पुनर्वास काम लगातार जारी हैं. जिसमें प्रभावित लोगों तक खाना, दवाइयां और बाकी के जरूरी समान पहुंचाए जा रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.