---विज्ञापन---
Bigg Boss 20 नहीं! इस रियलिटी शो में नजर आएंगे सलमान खान? परिवार से जुड़ा है मामला
Salman Khan Special Appearance in Reality Show: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से उनके रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन आपको ये जानकर हौरानी होगी कि सलमान खान 'बिग बॉस 20' से पहले एक और रियलिटी शो में नजर आने वाले हैं. दरअसल, खबर है कि सलमान खान जल्द ही प्राइम वीडियो के पॉपुलर रियलिटी शो 'एलायंस' में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने के लिए आने वाले हैं. इस खबर ने सलमान खान के फैंस को हैरान और खुश कर दिया है. चलिए आपको ये पूरा माजरा समझाते हैं.
सलमान खान आने वाले हैं...
रियलिटी शो 'एलायंस' दिन पर दिन अपने विवाद और झगड़े को लेकर सुर्खियों में है. हाल ही में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट सीमा सजदेह ने खुद ही इस शो से बाहर निकल गईं; उनके इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया. सीमा के जाने के बाद सोहेल खान भावुक हो गए. लेकिन अब 'एलायंस' के घर में उनसे मिलने के लिए सलमान खान आने वाले हैं.
शो में स्पेशल गेस्ट...
पिंकविला के अनुसार, 'एलायंस' के नए एपिसोड में सलमान खान अपने भाई से मिलने घर में आएंगे, उनका हौसला बढ़ाएंगे और उन्हें गेम में अपना बेस्ट परफॉर्म करने के लिए हौसला भी देंगे. सलमान खान इस शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर आएंगे.
सोहेल खान का मनोबल
रियलिटी शो 'एलायंस' के घर में सलमान एक घंटा बिताएंगे और सीमा के जाने के बाद भावुक हुए सोहेल को इमोशनल सपोर्ट देंगे. उनकी यह मुलाकात सोहेल का मनोबल भी बढ़ाएगी क्योंकि अब वो शो में एक अच्छे मुकाम पर पहुंच गए हैं.
इमोशन को रोक नहीं पाए सोहेल खान
सीमा ने सोहेल को बाकी कंटेस्टेंट के बार-बार धोखा दिए जाने के कई दिनों बाद घर छोड़ने का फैसला किया. जब सीमा ने घर से बाहर निकलने का फैसला किया, तो सोहेल खान अपने इमोशन को रोक नहीं पाए और उनके जाने के बाद कई बार उन्हें याद कर रोते हुए दिखाई दिए.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.