Friday, 10 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘अच्छा पति, अच्छी पत्नी…’ गौरव-आकांक्षा के तलाक पर रुबीना दिलैक और हिना खान ने कसा तंज, कही ये बातें

---विज्ञापन---

Rubina Dilaik and Hina Khan Slam Gaurav Khanna and Akanksha Chamola Divorce: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' की शुरुआत से ही आकांक्षा चमोला खबरों और सोशल मीडिया पर एक हॉट टॉपिक बनी हुई हैं. हाल ही में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने के लिए 'लॉक अप' में पहुंचे थे, जिसके बाद से एक बार फिर लोग आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के रिश्ते पर बात करने लगे. इसी बीच, हिना खान और रुबीना दिलैक ने अब आकांक्षा और गौरव के तलाक की खबर पर अपना ओपिनियन शेयर किया है. इस दौरान दोनों एक्ट्रेस ने गौरव और आकांक्षा पर जमकर निशाना साधा है.

टीवी इंडस्ट्री के बड़े मुद्दे

हिना खान और रॉकी जयसवाल हाल ही में रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के पॉडकास्ट में पहुंचे, जहां इन दोनों कपल ने टीवी इंडस्ट्री के बड़े मुद्दों पर खुलकर बात की. इन लोगों ने इस पॉडकास्ट का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये लोग शिल्पा शिंदे के विवाद से लेकर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक तक पर बात करते नजर आ रहे हैं.

---Advertisement---

अच्छा पति, अच्छी पत्नी...

इस वीडियो में रुबीना दिलैक ने गौरव खन्ना की अच्छे पति वाली इमेज पर निशाना साधा और कहा, 'कुछ लोग खुद को परफेक्ट कहते हैं! अच्छा पति, अच्छी पत्नी.' इसके बाद हिना ने आगे कहा, 'जैसे ही आकांक्षा ने तलाक लेने की खबर को पब्लिक किया, सब कुछ फैलने लगा. अगर वे एक साल से अलग थे, तो यह सब क्या था? सिर्फ 4-5 महीने पहले तक तो वो एक-दूसरे को सरप्राइज दे रहे थे और साथ में यूट्यूब वीडियो बना रहे थे.'

हिना ने कसा तंज

इसके बाद रुबीना ने आगे कहा, 'अगर वे अलग रह रहे हैं, तो पब्लिकली शादीशुदा कपल की तरह दिखना महज एक दिखावा है.' इस पर रुबीना के पति अभिनव शुक्ला मुस्कुराते हुए बोले, 'अजीब बात है! इसे ही तो रियलिटी शो कहते हैं!' जिस पर हिना ने तंज कसते हुए कहा, 'स्लो क्लैपिंग, स्लो क्लैपिंग'

---Advertisement---

आजकल विवाद का बोलबाला...

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आजकल विवाद का बोलबाला है. लेकिन खुलकर बोलना भी जरूरी होना चाहिए. हमने कभी स्टेज पाने के लिए लड़ाई नहीं किया, लेकिन आखिर में जीत हासिल करने का अधिकार हमारा ही होगा!'

First published on: Jul 10, 2026 07:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola