---विज्ञापन---
कौन हैं वो एक्ट्रेस जिनके साथ भाई ने की ऐसी हरकत? बीच शूटिंग में ही छलक पड़े थे आंसू, बाद में मांगनी पड़ गई थी माफी
टीवी की दुनिया से ओटीटी तक अपनी पहचान बना चुकीं ये हसीना इन दिनों फिर चर्चा में हैं. 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' से घर-घर में मशहूर हुईं इस एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में ऐसा एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए.
कौन हैं वो एक्ट्रेस ?
दरअसल, हम एक्ट्रेस कनिका मान की बात कर रहे हैं, जिन्होंने वेब सीरीज 'रूहानियत' में अपने को-स्टार अर्जुन बिजलानी के साथ कई इंटीमेट सीन शूट किए थे. ये सीरीज Prime Video पर साल 2022 में स्ट्रीम हुई थी और इसमें दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन पर्दे पर दिखने वाली ये सहजता असल में इतनी आसान नहीं थी.
क्यों सेट पर अनकंफर्टेबल हुईं एक्ट्रेस?
कनिका ने खुलासा किया कि जब वे इन सीन की शूटिंग कर रही थीं, तो उन्हें बहुत अनकंफर्टेबल महसूस हो रहा था. हालात ऐसे हो गए थे, कि शूटिंग के बीच ही उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े थे. उन्होंने बताया कि भले ही ऐसे सीन के दौरान सेट पर कम लोग होते हैं, फिर भी उन्हें काफी अजीब लग रहा था, और वे खुद को संभाल नहीं पाईं.
आखिर क्यों ऐक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी?
इस दौरान अर्जुन बिजलानी को लगा कि शायद उनकी वजह से कनिका अनकंफर्टेबल हो रही हैं. ये सोचकर वे खुद भी असहज हो गए और कुछ समय के लिए सेट से बाहर चले गए. कनिका ने कहा कि उस पल उन्हें एहसास हुआ कि स्थिति गलत समझी जा रही है, इसलिए बाद में उन्होंने अर्जुन से माफी भी मांगी.
बरसो पुराने राज से उठाया पर्दा
दरअसल, इन सब के पीछे एक्ट्रेस के दिल में छिपा एक सालों पुराना राज था, जिससे उन्होंने पर्दा उठाते हुए बताया, कि बचपन में उसके चचेरे भाई ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था. उसने उन्हें गलत तरीके से छुआ था, और उस वक्त वो इतनी छोटी थीं, कि उन्हें ये भी समझ नहीं आ रहा था, कि उनके साथ क्या हो रहा है? लेकिन उस 'बैड टच' ने उनके जेहन में एक गहरा जख्म दिया. जिससे उनका निकलना मुश्किल हो गया.
फिर ऐसे हुईं स्थिति नॉर्मल
जिसका असर उनकी शूटिंग में देखने को मिलता है. बहरहाल, एक्ट्रेस ने इनसब से आगे निकलते हुए, कहा कि अर्जुन उनके सीनियर हैं, और उन्होंने उनसे बहुत कुछ सीखा है. उन्होंने आगे कहा कि जब अर्जुन से माफी मांगी उसके बाद माहौल सामान्य हुआ और फिर दोनों ने बाकी सीन आराम से शूट किए. कनिका ने ये भी कहा कि इसके बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई, और उन्होंने अपने काम पर पूरा ध्यान दिया.
ओटीटी पर बनाई मजबूत पकड़
बता दें, है कि कनिका मान ने अपने करियर की शुरुआत छोटे रोल से की थी, लेकिन आज वो टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफॉर्म पर अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं. वहीं, अर्जुन बिजलानी भी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं, और अपनी प्रोफेशनल अप्रोच के लिए पहचाने जाते हैं. इस पूरे किस्से से ये साफ होता है, कि पर्दे के पीछे कलाकारों को कई बार मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है, लेकिन समझदारी फिर चीजों को संभाला भी जा सकता है.