Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या बैन से डर गए रणवीर सिंह? ‘डॉन 3’ विवाद के बाद सुलह करने की कोशिश, जानें क्या था फरहान अख्तर का जवाब

Ranveer Singh Tried To Patch-up With Farhan Akhtar?: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर एक नया अपडेट सामने आया है.

---विज्ञापन---

Ranveer Singh Tried To Patch-up With Farhan Akhtar?: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहा ‘डॉन 3’ वाला विवाद दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है. इसी विवाद की वजह से फिल्म बॉडी ने रणवीर को बैन कर दिया है. इसके बाद यह विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया. रणवीर सिंह और फरहान के बीच इस तनाव को खत्म करने के लिए सलमान खान समेत कई हस्तियां आगे आईं. वहीं, अब इस बीच एक और खबर सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के साथ सुलह और पैचअप करने की कोशिश की है. चलिए, आपको यह पूरा माजरा समझाते हैं.

तुरंत ठुकरा दिया…

एबीपी लाइव के अनुसार, मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म ‘डॉन 3’ से बाहर होने के बाद रणवीर सिंह ने कथित तौर पर फरहान अख्तर के साथ पैचअप करने की कोशिश की थी. उन्होंने फरहान अख्तर या उनकी बहन जोया अख्तर के साथ किसी दूसरी फिल्म में काम करने का ऑफर देकर अपने बीच की टेंशन को कम करने की कोशिश की थी. सूत्र ने यह भी दावा किया कि फरहान और जोया ने उनके इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया. उन्होंने कहा, ‘यह ऑफर फरहान और उनके प्रोडक्शन पार्टनर रितेश सिधवानी दोनों को दिया गया था, लेकिन उन्होंने तुरंत इसे ठुकरा दिया.’

---विज्ञापन---

रणवीर सिंह के साथ काम…

वहीं, कुछ खबरों के मुताबिक, रणवीर ने एक और प्रोजेक्ट में साथ काम करने का ऑफर दिया है. सूत्र ने खुलासा किया कि रणवीर हालात सुधारने की कोशिश में आपसी सहमति से किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए तैयार थे. इसके अलावा, रणवीर ने फरहान की बहन जोया अख्तर के साथ भी एक फिल्म करने का ऑफर दिया था. लेकिन बाद में हालात इस हद तक बिगड़ गए हैं कि न तो फरहान अख्तर न ही जोया अख्तर अब रणवीर सिंह के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं.

First published on: May 29, 2026 11:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola