Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

चौतरफा मुश्किलों में घिरा इब्राहिम परिवार, Dipika Kakar के ससुर की हालत नाजुक, बकरीद पर टूटा परिवार !

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पर इस वक्त मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ पूरा परिवार तनाव और डर के साए में जी रहा है, तो वहीं फैंस भी लगातार उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। दरअसल, शोएब इब्राहिम के पिता मिर्जा मोहम्मद इब्राहिम पिछले 6 दिनों से ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। 23 मई की रात अचानक ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद उनकी हालत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता की नाज़ुक हालत को लेकर खुद शोएब इब्राहिम ने फैंस को अपडेट देते हुए बताया था कि आने वाले 24 घंटे बेहद क्रिटिकल हैं। ऐसे में बीते 6 दिनों से इब्राहिम परिवार पर चिंता और डर का साया लगातार बना हुआ है। अब दीपिका की ननद सबा इब्राहिम ने भी अपने लेटेस्ट व्लॉग में ICU में भर्ती पिता की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। चेहरे पर मायूसी और आंखों में आंसू लिए सबा ने अपने अब्बा की बिगड़ती तबीयत के बारे में बात की।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 28, 2026 13:50
Share :
dipika kakar

इतना ही नहीं, सबा ने अपने छोटे बेटे की खराब तबीयत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक तरफ दीपिका का इलाज चल रहा है, दूसरी तरफ पापा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, और अब उनका बेटा भी बीमार पड़ गया है। लगातार आ रही इन परेशानियों ने पूरे इब्राहिम परिवार को अंदर तक तोड़कर रख दिया है।

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2026 01:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola