---विज्ञापन---
‘मेरे 4 दादा थे मगर दादी सिर्फ एक…’ एक्ट्रेस का बड़ा दावा घर में थी द्रौपदी प्रथा, वजह जान पकड़ लेंगे माथा
Roadies Fame Actress Shocking Claim: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'रोडिज' की फेमस कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस अदिति नेगी इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. दरअसल, एक्ट्रेस का एक बयान इंटरनेट पर खूब धूम मचा रहा है. रोडीज में 'किन्नौरी गर्ल' के नाम से फेमस हुई अदिति नेगी ने अपने परिवार को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर में पहले दौपदी प्रथा थी. इसके साथ ही अदिति ने अपनी दादी और दादा को लेकर एक बड़ा दावा किया है. चलिए जानते हैं कि आखिर अदिति नेगी ने और क्या कुछ बताया है.
1 ही लड़की से 4-5 भाइयों की शादी
अदिति हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने बातचीत के दौरान बताया कि हिमाचल के कई इलाकों में पुराने जमाने में द्रौपदी प्रथा चला करती थी, जिसमें एक घर के 4-5 भाइयों की शादी 1 ही लड़की से कराई जाती थी.
मेरे 4 दादा थे मगर दादी सिर्फ एक...
अदिति ने आगे इसकी वजह बताते हुए कहा, 'पहले वहां क्या होता था कि घर में अगर 2-3 भाई हैं और अगर सभी अलग-अलग शादी करेंगे तो सभी बहू घर में आएगी, जिससे जमीन का बंटवारा होगा. उस समय उनकी आय का जरिया सिर्फ खेती होती थी. द्रौपदी प्रथा के अनुसार, घर का बंटवारा ना हो, इसलिए घर पर एक ही बहू लाई जाती थी. मेरे ही घर में दादी एक थी और मेरे 3-4 दादा थे.'
मेरे पापा की...
अदिति ने आगे बताया कि उनके एक दादा को बाद में किसी और से प्यार हो गया. फिर उन्होंने उस लकड़ी से शादी कर ली. जब वो पत्नी को घर पर लाए तो दादी ने कहा, 'मैं सौतन को नहीं स्वीकार करूंगी.' जिसके बाद मेरे वो दादा अपनी दूसरी पत्नी के साथ कहीं और जगह चले गए. लेकिन मेरे पापा की लव मैरिज है और उनकी एक ही पत्नी है.
कौन हैं अदिति नेगी?
अदिति नेगी पेशे से एक इंफ्लुएंसर, एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हैं. अदिति ने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच भी अदिति काफी पॉपुलर हैं. किन्नौर की रहने वाली अदिति ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके अलावा, उन्होंने आरजे का भी काम किया है. अदिति अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस को किन्नौर के कल्चर से रूबरू कराती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.