Saturday, 25 April, 2026

---विज्ञापन---

राखी सावंत को 47 साल की उम्र में फिर हुआ प्यार, इस टीवी एक्टर पर आया दिल, लेकिन एक तरफा फीलिंग ने बिगाड़ा खेल

राखी सावंत बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाती हैं. वह हमेशा ही अपनी बातों को बेबाकी से कहती हैं और अक्सर ही किसी ना किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. सभी जानते हैं कि राखी सावंत दो बार शादी कर चुकी हैं और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया है. हालांकि वह आज भी अपना लाइफ में एक अच्छे पार्टनर की तलाश कर रही हैं. लेकिन इस बीच उन्होंने एक एक्टर के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

47 की उम्र में राखी को हुआ प्यार

दरअसल, हाल ही में राखी सावंत बिग बॉस मराठी 6 में पहुंची थी, जहां उन्हें एक्टर राकेश बापट से प्यार हो गया. हालांकि एक्ट्रेस का ये प्यार एक तरफा है. जिससे वह खासा दुखी है.राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बापट के लिए अपनी फीलिंग्स के बारे में खुलासा किया है. राखी ने कहा कि उनका जो एहसास है वह एक दम रियल है और ये एक तरफा भी है. वहीं, राकेश ने भी राखी सावंत की इन फीलिंग्स को लेकर रिएक्ट किया था.

---Advertisement---

राकेश बापट से है राखी सावंत को एक तरफा प्यार

राखी ने टेली मसाला को दिए इंटरव्यू में कहा, "जो मैंने फील किया है ना, वो बिल्कुल रियल है. ये कोई छोटी सी बात या ओवरथिंकिंग नहीं है. मुझे शुरू में उसने जो बोला कि मुझे तुम पसंद हो, तुम अच्छी हो. उसने तुम्हारे दिल में एक जगह बना दी. फिर जब उसने अपने शब्द वापस ले लिए, वो जगह खाली रह गई पर फीलिंग्स वहां से गई नहीं. इसे एक तरफा प्यार कहते हैं."

कैसा महसूस करती हैं राखी सावंत

राखी ने अपनी एक तरफा फीलिंग्स को लेकर बताया कि इसने उन्हें हर तरह से प्रभावित किया है. उन्होंने कहा, " तुम्हारे बॉडी के रिएक्शंस, हार्ट फास्ट होना, आंखों का लाल हो जाना, अंदर से अजीब सी वाइब्रेशन, जैसे गिटार और घंटी बज रही है. ये सब वास्तव में स्ट्रॉन्ग अट्रैक्शन और इमोशनल अटैचमेंट का मिक्स होता है. जब किसी को देखते ही इतना इम्पैक्ट हो, मतलब दिल सच में इन्वॉल्व हो चुका है. मैंने पहले सोचा टाइम पास है, फिर सिचुएशनशिप और आखिर में एहसास हुआ कि ये कुछ और है.

---Advertisement---

राखी सावंत ने बताई राकेश के लिए अपनी फीलिंग्स

राखी ने आगे कहा, " पर तब तक तुम पहले से ही उसे दिल दे चुके थे और अब दिक्कत ये है कि कहानी पूरी नहीं हुई न अच्छे से शुरुआत हुई और न ही एंडिंग. इसलिए अंदर वो सनसनाहट अभी भी हो रही है. मैं बोल रही हूं कि मैं खुश हूं, पर सच तो ये है कि वह थोड़ा सा अपने आप को संभालने वाली खुशी लगती है पूरी तरह से हील होने वाला नहीं है.

राखी सावंत की इन फीलिंग्स के बारे में जब राकेश बापट को पता चला तो उन्होंने भी इसपर रिएक्ट किया. राकेश ने फ्री प्रेस जर्नल के साथ राखी को लेकर बात की और बिग बॉस मराठी के अंदर हुई उनकी बातचीत को भी बताया कि राखी उनसे इजहार कर चुकी हैं. उन्होंने इसपर कहा था, " मैंने उसको कहा भी था कि इस घर में कुछ हो नहीं सकता. मैं भरोसा नहीं कर सकता कि इस घर में कुछ हो सकता है. हम दो समझदार हैं, हम बात कर सकते हैं बाहर जाके.

राकेश बापट ने राखी सावंत को बताया दोस्त

इस बीच एक्टर से राखी सावंत को लेकर जब पूछा गया कि क्या उनके मन में एक्ट्रेस के लिए कोई फीलिंग्स है. इसपर उन्होंने कहा, " अभी तो कुछ नहीं है. एक दोस्त के रूप में, मैं वाकई में उन्हें अहमियत देता हूं. एक दोस्त के तौर पर मैं उनसे वाकई प्यार करता हूं. हमारा जो बॉन्ड है, मेरा और राखी का मैं नहीं चाहता कि वो खराब हो.

First published on: Apr 25, 2026 04:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.