Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

प्रणित मोरे ने डिएक्टिवेट किया अपना इंस्टाग्राम, कॉमेडियन पर भारी पड़ी ‘370 रुपये की बिरयानी’

---विज्ञापन---

Pranit More Deactivated Instagram Account: कॉमेडियन प्रणित मोरे पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. उनके शो में किए गए '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. हालांकि, इस कमेंट पर विवाद बढ़ने के बाद प्रणित मोरे खुद सामने आए और उन्होंने पब्लिकली सभी से माफी मांगी. इसके बाद भी सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था. इस विवाद को लेकर बढ़ती ट्रोलिंग के कारण आखिर में प्रणित मोरे ने एक बड़ा कदम उठाया और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया. चलिए ये पूरा मामला समझते हैं.

प्रणित से मांग रहे जवाब

बता दें कि, भले ही प्रणित मोरे के शो में 23 साल के हिमांशु जांगरा ने '370 रुपये की बिरयानी' बात कही हो, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग प्रणित मोरे को भी खूब कोस रहे हैं. लोगों का कहना है कि जब हिमांशु ने ये बात कही तो प्रणित ने उन्हें रोका क्यों नहीं. अब लोग प्रणित से इसका जवाब मांग रहे हैं.

---Advertisement---

प्रणित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर कई महिलाएं इस बात से नाराज हैं और प्रणित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं. वहीं, कुशा कपिला से लेकर एल्विस यादव तक ने प्रणित को हिमांशु के इस कमेंट पर हंसने को लेकर काफी खरी-खोटी सुनाई है.

प्रणित मोरे ने डिएक्टिवेट किया अपना इंस्टाग्राम

दूसरी तरफ, '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच, आज कॉमेडियन प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिएक्टिवेट कर दिया है. प्रणित के इंस्टाग्राम पर करीब 38 लाख फॉलोअर्स थे. उनका इंस्टा अकाउंट अब दिखाई नहीं दे रहा है.

---Advertisement---

प्रणित मोरे का दूसरा इंस्टा अकाउंट

हालांकि, प्रणित मोरे का दूसरा इंस्टाग्राम अकाउंट, @maharashtrianbhau, अभी भी एक्टिव है. इस इंस्टा अकाउंट पर उनके 10 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वे हमेशा स्टैंड-अप कॉमेडी क्लिप्स शेयर करते हैं.

क्या है मामला?

प्रणित के शो में हिमांशु ने बताया कि वह एक लड़की के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने 370 रुपये की चिकन बिरयानी की एक थाली ली, जिसके लिए कुछ मिलना चाहिए. हिमांशु ने बताया, 'मैंने कहा 370 रुपये लगे हैं, मैं वसूल तो करूंगा.'  

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 06:27 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola