Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Awez Darbar के बाद Nagma Mirajkar को फिर हुआ प्यार? ‘बिग बॉस 19’ के इस कंटेस्टेंट के करीबी को कर रहीं डेट!

---विज्ञापन---

Nagma Mirajkar Dating Rumors: सोशल मीडिया स्टार नगमा मिराजकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. नगमा मिराजकर (Nagma Mirajkar) और आवेज दरबार (Awez Darbar) के ब्रेकअप ने पहले ही फैंस को बड़ा झटका दिया था, लेकिन अब इंटरनेट पर नगमा की नई लव लाइफ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. दावा किया जा रहा है, कि नगमा इन दिनों अयान लाल के करीब हैं, जो सीनियर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) के बेटे हैं.

रेडिट पर उड़ रहा रूमर्स

दरअसल, सोशल मीडिया और रेडिट पर पिछले कुछ दिनों से नगमा और अयान लाल की तस्वीरों और पोस्ट्स को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. फैंस का कहना है, कि दोनों अपनी पोस्ट्स में एक जैसे हिंट्स दे रहे हैं. किसी ने दोनों की अंगूठियों को मैच किया, तो किसी ने नेल आर्ट और बैकग्राउंड को देखकर अंदाजा लगाया कि दोनों साथ समय बिता रहे हैं. इन सबके बाद इंटरनेट पर ये अफवाह तेजी से फैल गई, कि नगमा और अयान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

---Advertisement---

अभी तक रिश्ते पर नहीं लगी मुहर?

हालांकि, अभी तक न तो नगमा और न ही अयान की तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है. ऐसे में कई लोग इसे सिर्फ अफवाह मान रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है, कि ये किसी ब्रांड प्रमोशन या आने वाले कोलैबोरेशन का हिस्सा भी हो सकता है.

कैसे अलग हुए थे नगमा-आवेज?

बता दें, कि नगमा और अवेज के रिश्ते में दरार की खबर तब सामने आई थी, जब नगमा अवेज की ग्रैंड बर्थडे पार्टी में वो नजर नहीं आईं. इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अवेज को बर्थडे विश नहीं किया था. इसके बाद जब अवेज से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा था, कि 'बहुत सारी बातें हैं', जिन पर वो सही समय आने पर बात करेंगे. तभी से दोनों के अलग होने की चर्चाएं तेज हो गई थीं.

---Advertisement---

कुनिका ने दोनों के रिश्ते की बताई थी सच्चाई

इसी बीच कुनिका सदानंद ने भी एक इंटरव्यू में नगमा और अवेज के रिश्ते पर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा था, कि शायद किस्मत को दोनों का साथ मंजूर नहीं था, और उम्मीद जताई थी, कि दोनों को जिंदगी में बेहतर पार्टनर मिलेगा. कुनिका के इस बयान के बाद फैंस को लगने लगा था, कि अब इस रिश्ते का पैचअप मुश्किल है.

दो हिस्सों में बंटा यूजर

अब जैसे ही नगमा का नाम अयान लाल के साथ जुड़ा, सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोग नगमा को जल्दी मूव ऑन करने पर ट्रोल कर रहे हैं, जबकि उनके फैंस उनका सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. बहरहाल, जब तक दोनों में से कोई खुलकर सामने नहीं आता, तब तक ये मामला सिर्फ गॉसिप और अटकलों तक ही सीमित है.

---Advertisement---
First published on: May 25, 2026 11:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola