---विज्ञापन---

‘मेरे सामने पहनों…’ मिथुन चक्रवती की बहू संग फेमस फिल्ममेकर की थी घिनौनी हरकत, सालों बाद एक्ट्रेस ने खोला राज

Mithun Chakraborty's Daughter-in-Law Shocking Reveals: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार सुपरस्टार अपनी किसी फिल्म या सीरीज की वजह से नहीं, बल्कि अपनी एक्ट्रेस बहू मदालसा शर्मा की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, उनकी बहू ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. चलिए जानते हैं आखिर मदालसा शर्मा ने क्या कुछ कहा है.

हाल ही में 'अनुपमा' फेम एक्ट्रेस मदालसा शर्मा 'द मेल फेमिनिस्ट' के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने कई मुद्दों पर बात की. इस दौरान ही उन्होंने खुद के साथ हुए कास्टिंग काउच की एक चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया है.

---Advertisement---

मदालसा ने कहा, 'एक बहुत ही जाने-माने फिल्ममेकर ने मुझे एक मीटिंग के लिए बुलाया था. उस समय मेरी उम्र लगभग 19 साल थी. उन्होंने मुझसे कहा कि उन्हें एक ऐसी लड़की चाहिए जो बिकिनी में सहज महसूस करती हो.'

मदालसा ने आगे कहा, 'मैंने मन ही मन सोचा कि इसमें कोई बड़ी बात तो है नहीं. इसलिए मैंने हां कह दिया, लेकिन फिर मैं कहानी को समझना चाहती थी. क्या यह कहानी के हिसाब से सही है या यह कोई अलग विजन है? भले ही मैं 19 साल की थी, लेकिन मैं काफी समझदार थी.'

---Advertisement---

इसके बाद एक्ट्रेस ने चौकांने वाले खुलासा करते हुए कहा, 'डायरेक्ट ने कहा कि वह देखना चाहते हैं कि क्या मैं बिकिनी पहन सकती हूं. उन्होंने कहा, 'मैं आपकी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहता हूं,' कि क्या आप मेरे कैमरे के सामने इसे पहनने में कंफर्टेबल हैं.'

मदालसा ने आगे बताया, 'मैंने कहा, "माफ कीजिए, मैं पेशे से एक्ट्रेस हूं, और बिकिनी सीन की जरूरत हो, या चाहे साड़ी हो या लहंगा, कुछ भी हो, मैं कैमरे के सामने पहनने के लिए तैयार हूं, और मैं इसमें कंफर्टेबल हूं, क्योंकि यह मेरे काम का हिस्सा है. लेकिन आपके सामने इसे पहनना मेरे काम का हिस्सा नहीं है! इसलिए अगर आप मेरे टैलेंट के बेस पर मेरा मूल्यांकन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, और अगर नहीं, तो मुझे पता है कि दरवाज़ा कहां है!'

First published on: May 01, 2026 03:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.