Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मुझे उसके साथ दिखनी नहीं चाहिए…’ शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा के बीच दरार बनीं शिल्पा शिंदे, किया ये काम

---विज्ञापन---

रियलिटी शो लॉक अप 2 इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है। इस शो में हर दूसरे दिन कोई न कोई ड्रामा देखने को मिलता है. वहीं, हालिया एपिसोड में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और रियाज अली शो से बाहर हो गए. इसके बाद शो में बचे हुए कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है.

नए गेम में बनी शिल्पा और शिवांगी की जोड़ी

हालिया एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स की नई जोड़ियां बनाई गई हैं. इसमें एक कंटेस्टेंट को कंट्रोलर और दूसरे को डिपेंडेंट बनाया गया है. अब डिपेंडेंट कंटेस्टेंट को अपने कंट्रोलर की हर बात और ऑर्डर का पालन करना होगा. इन नई जोड़ियों में शिल्पा शिंदे और शिवांगी जोशी भी शामिल हैं. शिल्पा को शिवांगी का कंट्रोलर बनाया गया है. इसके बाद इस गेम का फायदा उठाते हुए शिल्पा ने शिवांगी को एक ऐसा आदेश दिया, जो हर्षद चोपड़ा से जुड़ा हुआ था.

---Advertisement---

शिल्पा ने दिया शिवांगी को हर्षद से बात न करने का ऑर्डर

शिल्पा ने शिवांगी से कहा, "कंट्रोलर होने के नाते मैं आपसे कह रही हूं कि आप हर्षद से कम बात कीजिए. मैंने सिर्फ कम बात करने को कहा है, बिल्कुल बात मत करो ऐसा नहीं। लेकिन मैं आपको हर्षद के साथ कहीं भी बैठा हुआ नहीं देखना चाहती."

शिवांगी शिल्पा के ऑर्डर सुन हुईं हैरान

इसके बाद शिल्पा को जवाब देते हुए शिवांगी ने कहा, "अगर कम करना है मैम, तो फिर ये तो बंद ही करना हुआ."इस पर शिल्पा ने कहा, "नहीं-नहीं, मैंने ये नहीं कहा कि तुम हर्षद से बिल्कुल बात मत करो. मैंने सिर्फ इतना कहा कि मैं तुम्हें हर्षद के साथ बैठा हुआ नहीं देखना चाहती. घर में और भी बहुत लोग हैं. मैंने ये भी नहीं कहा कि मेरे साथ आकर बात करो. मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है."

---Advertisement---

हर्षद ने शिल्पा के ऑर्डर पर यूं किया रिएक्ट

शिल्पा की बातें सुनकर शिवांगी काफी इमोशनल हो गईं और उन्होंने हर्षद को पूरा किस्सा सुनाया. इस दौरान शिवांगी रोने लगीं, जिस पर हर्षद ने कहा, "ठीक है, रोने की जरूरत नहीं। सब ठीक है, रिलैक्स."

शिल्पा के ऑर्डर के बाद रोने लगीं शिवांगी

बता दें कि शिल्पा पहले भी हर्षद और शिवांगी की नजदीकियों को लेकर तंज कस चुकी हैं. उन्होंने कहा था, "आप दोनों हमेशा जोड़ी में रहते हैं. वो बस आपके साथ ही रहती है. इसका असर आपके गेम पर भी पड़ेगा." इसके बाद शिवांगी जोशी, राम कपूर को गले लगाकर रोने लगी थीं. बाद में राम कपूर ने हर्षद को समझाया और कहा कि वह मजबूत बने रहें, ताकि शिवांगी हमेशा मुस्कुराती रहें.

---Advertisement---
First published on: Jul 13, 2026 03:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola