---विज्ञापन---
Lock Upp 2 है स्क्रिप्टेड? फैंस ने शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे की लड़ाई में पकड़ी मेकर्स की चोरी
'लॉक अप 2' में हाल ही में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. इस दौरान शिवांगी ने शिल्पा शिंदे को जमकर खरी-खोटी सुनाई. हालांकि, इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने दावा किया कि यह फाइट सीन स्क्रिप्टेड था. इसकी वजह लड़ाई के दौरान सामने आई एक एडिटिंग मिस्टेक बताई जा रही है.
लॉक अप 2 है स्क्रिप्टेड?
दरअसल, सोशल मीडिया पर कई फैंस का कहना है कि 'लॉक अप 2' स्क्रिप्टेड हो सकता है, क्योंकि शिवांगी और शिल्पा की लड़ाई के दौरान एडिटिंग में एक बड़ी कंटिन्यूटी मिस्टेक नजर आई.जिसके बाद दर्शकों ने शो की एडिटिंग और इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए.
शिवांगी जोशी का बदला हेयरस्टाइल
हाल ही में 'लॉक अप 2' के एक एपिसोड की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. वीडियो में शिवांगी जोशी और शिल्पा शिंदे के बीच बहस के दौरान कंटिन्यूटी की एक गलती दिखाई देती है. दर्शकों ने गौर किया कि पहले शिवांगी जूड़ा बनाए हुए नजर आती हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद वह पोनीटेल में दिखाई देती हैं. इसी बदलाव को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स सवाल उठा रहे हैं.
फैंस ने लॉक अप 2 पर उ
एक यूजर ने यूट्यूब पर लिखा, "यार, जूड़ा खुल गया होगा। इसका मतलब क्या लड़ाई के बीच में मेकअप करेंगे?" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्होंने बहस का लंबा हिस्सा एडिट कर दिया है, इसलिए कंटिन्यूटी बिगड़ गई।" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "आधा सीन जूड़े में और आधा पोनीटेल में है. यह खराब एडिटिंग है."
वहीं, 'लॉक अप 2' में शिल्पा शिंदे के कुछ बयान और हरकतें भी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। वह अक्सर शिवांगी जोशी को लेकर कमेंट करती नजर आती हैं. हाल ही में उन्होंने शिवांगी की वर्जिनिटी को लेकर भी टिप्पणी की और उनका मजाक उड़ाते हुए कहा, "अरे यार, मेरे पास तो कोई राज ही नहीं है। कितना ज्यादा करूं? मैं बहुत मासूम हूं। मुझे कुछ भी नहीं चाहिए। मैं अभी भी वर्जिन हूं। मैं शादी के बाद ही यह सब करने के बारे में सोच रही हूं।"
बता दें कि 'लॉक अप 2' में आने से पहले शिवांगी जोशी का नाम टीवी अभिनेता कुशाल टंडन के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। इससे पहले उनका नाम मोहसिन खान के साथ भी जुड़ा था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। वहीं, इन दिनों 'लॉक अप 2' में हर्षद चोपड़ा के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.