Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Lock Upp 2: ‘गरीब के बच्चों से गरीबी बढ़ेगी..’ अश्नीर ग्रोवर की पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान, गुस्साए लोगों ने उठाए सवाल

---विज्ञापन---

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो अपने पहले एपिसोड से ही लगातार चर्चा में है. शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. वहीं, हालिया एपिसोड में अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी जैन ग्रोवर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया. उनके बयान के बाद कई यूज़र्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

माधुरी ने गरीबों के बच्चों पर दिया हैरान करने वाला बयान

दरअसल, जजमेंट डे के दौरान माधुरी जैन ग्रोवर से अपना एक सीक्रेट साझा करने के लिए कहा गया था, क्योंकि इसके बाद वह एलिमिनेशन से खुद को बचा सकती थीं. इस दौरान उन्होंने कहा, "तीसरा बच्चा आपको जवान रखता है. अगर आप बड़े एक्टर्स समेत सभी अमीर लोगों को देखें, तो उनके तीसरा बच्चा होता है. 'हम दो, हमारे दो' का नारा हर किसी पर लागू नहीं होता. जितने अमीर लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही दौलत बढ़ेगी. जितने गरीब लोग बच्चे पैदा करेंगे, उतनी ही गरीबी बढ़ेगी."

---Advertisement---

अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बात माधुरी ने की शेयर

माधुरी ने इस बात को अपनी निजी जिंदगी से जोड़ते हुए बताया कि उनके पति तीसरा बच्चा चाहते थे. हालांकि, उनके परिवार ने इसका समर्थन नहीं किया. बाद में जब उन्होंने एक और बच्चा करने की योजना बनाई, तब तक काफी देर हो चुकी थी.

लोगों ने माधुरी को किया ट्रोल

हालांकि, माधुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है. कुछ यूज़र्स का कहना है कि उन्हें अर्थव्यवस्था और जनसंख्या की सही जानकारी नहीं है. एक यूज़र ने लिखा, "साफ तौर पर इस महिला को अर्थव्यवस्था और जनसंख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है."  

---Advertisement---

माधुरी के बयान पर उठाए सवाल

एक अन्य यूज़र ने टिप्पणी की, "अगर अमीरों को गरीबों से मजदूर नहीं मिलेंगे, जो खुद भी बच्चे पैदा करते हैं, तो अमीर, अमीर कैसे बने रहेंगे? अमीर अपने बच्चों को सेना में नहीं भेजते, तो वे आतंकवाद, सीमाओं और सुरक्षा से कैसे निपटेंगे? अमीर बने रहने के लिए उन्हें मजदूरों की जरूरत होती है."

श्रेष्ठा हुईं लॉक अप 2 से बाहर

गौरतलब है कि 'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में कंगना रनौत ने खास मेहमान के तौर पर एंट्री की थी. इस दौरान उन्होंने कई कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, जिनमें श्रेया कालरा और राम कपूर भी शामिल थे. वहीं, कंगना की मौजूदगी में शो का पहला एलिमिनेशन भी हुआ, जिसमें श्रेष्ठा अय्यर शो से बाहर हो गईं.

---Advertisement---
First published on: Jul 06, 2026 08:32 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola