Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ श्रेया कालरा और आकांक्षा चौधरी के बीच हुई घमासान लड़ाई, दे डाली जान की धमकी

---विज्ञापन---

'लॉक अप 2' की शुरुआत से ही शो में हर रोज़ कोई न कोई ड्रामा देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि यह लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है. शो की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला से लेकर सुनीता आहूजा तक, सभी की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है. वहीं, श्रेया कालरा अपने बर्ताव और आकांक्षा चौधरी अपने लड़ाकू रवैये को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं. हाल ही में श्रेया और आकांक्षा के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला, जिसमें आकांक्षा ने श्रेया को जान से मारने की धमकी तक दे डाली.

आकांक्षा और श्रेया के बीच हुई लड़ाई

दरअसल, 'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान आकांक्षा चौधरी और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त बहस हो गई. इस दौरान आकांक्षा ने गलत भाषा का भी इस्तेमाल किया. उनकी इस हरकत के बाद सोशल मीडिया पर लोग लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. इतना ही नहीं, अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी उनके बर्ताव की कड़ी आलोचना की है.

---Advertisement---

चोट लगने पर श्रेया पर बुरी तरह भड़कीं आकांक्षा

हालिया एपिसोड में एक टास्क के दौरान गलती से श्रेया कालरा से आकांक्षा को चोट लग गई, जिससे उनकी नाक पर खरोंच आ गई. इसके बाद आकांक्षा बुरी तरह भड़क गईं. गुस्से में उन्होंने श्रेया से कहा, "अगर बाहर होती, तो तुझे कुत्तों की तरह मारती."

आकांक्षा ने दी श्रेया को जान की धमकी

उस घटना के कुछ देर बाद फिर दोनों के बीच तनाव बढ़ गया. आकांक्षा योगेश रावत के साथ बैठकर बात कर रही थीं, जबकि श्रेया भी वहीं अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मौजूद थींय इसी दौरान आकांक्षा एक बार फिर श्रेया पर भड़क गईं और कहा, "कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई हूं, वरना तू यहां जिंदा खड़ी नहीं होती." इतना ही नहीं, उन्होंने श्रेया की पर्सनल लाइफ पर भी कमेंट करते हुए कहा, "तेरी बाहर की असलियत बताऊं? कितने शुगर डैडी पाल रखे हैं? उनके पैसों पर पल रही है."

---Advertisement---

लोगों ने आकांक्षा को किया ट्रोल

आकांक्षा के इस बर्ताव के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखे कमेंट्स किए. कई यूजर्स उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, "लॉक अप 2 की सबसे घटिया और जहरीली कंटेस्टेंट यही है." वहीं, हाल ही में शो का एक प्रोमो भी सामने आया है, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख 11 जुलाई के जजमेंट डे एपिसोड में आकांक्षा की क्लास लेते नजर आएंगे.

आकांक्षा के बर्ताव पर भड़कीं किश्वर मर्चेंट

वहीं, आकांक्षा के बर्ताव पर अभिनेत्री किश्वर मर्चेंट ने भी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, "हे भगवान, कोई इसका मुंह बंद कराओ. इस आकांक्षा चौधरी को चुप हो जाना चाहिए. इतना छोटा-सा स्क्रैच आया है और उस पर इतना ड्रामा किया. प्लीज, इसका मुंह बंद कराओ. यह बहुत चिल्लाती है और बदतमीज है."

---Advertisement---
First published on: Jul 11, 2026 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola