---विज्ञापन---
‘तुझे सारी मेरी चीजें…’ कुशाल टंडन ने जैद दरबार को मारा ताना? गौहर खान के लिए कही ये बात
Kushal Tandon Comment on Zaid Darbar Wife Gauahar Khan: टीवी के फेमस एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे है. इस शो में उनके साथ कोरियोग्राफर-कंटेंट क्रिएटर जैद दरबार भी कंटेस्टेंट बने हुए हैं. इस समय में शो 'अलायंस' से कुशाल टंडन और जैद दरबार का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. वीडियो में कुशाल और जैद की बात सुनने के बाद कई लोग इन दोनों की इंटरनेट पर जमकर आलोचना कर रहे हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
कुशाल और जैद की जमकर आलोचना
दरअसल, सोशल मीडिया पर रियलिटी शो 'अलायंस' के नए एपिसोड का एक क्लिप सामने आया है. जिसमें कुशल ने जैद से बात करते हुए गौहर खान के साथ अपने पुराने रिश्ते का मजाकिया अंदाज जिक्र किया. लोगों को कुशल का गौहर खान को लेकर ये कमेंट पसंद नहीं आया. लोगों ने इस बात पर भी नजारगी जताई कि जैद ने इस मौके पर अपनी पत्नी गौहर खान के कोई स्टैंड क्यों नहीं लिया.
जैद पर बड़ी जीत...
वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जिम एरिया में मिनी माथुर से बात करते हुए, कुशल ने कहा कि पिछली रात उन्होंने जैद पर बड़ी जीत हासिल की थी. जब मिनी ने उससे पूछा कि कैसे, तो जैद ने बताया कि उन्होंने कुशल से सिगरेट मांगी थी क्योंकि उसके पास जो सिगरेट थीं, वे बेकार थीं.
सारी मेरी चीजें...
इसके जवाब में कुशल ने चुटकी लेते हुए कहा, 'तुझे साले, सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं.' इस पर मिनी इस टिप्पणी से हैरान रह गईं. वहीं, शो में कुशाल के सहयोगी बनकर आए अरसलान गोनी ने जैद और कुशाल दोनों से शो में इस तरह के कमेंट न करने के लिए कहा. इस पर कुशाल ने जवाब देते हुए कहा, 'यह एक मजाक था.'
कुशाल और जैद पर भड़के लोग
इस पूरी बातचीत के दौरान जैद सिर्फ हंसते रहें. वहीं उनकी इस बातचीत को कई लोगों ने गौहर खान की ओर इशारा माना, क्योंकि गौहर शादी से पहले कुशल टंडन के साथ रिलेशनशिप में थी, जो बाद में टूट गया. यह वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. एक यूजर ने लिखा, 'इन आदमियों के लिए यह वाकई एक नई तरह की नीचता है! अपने बच्चों की मां की तुलना किसी चीज से करना. घिनौना!'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.