Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हम दोस्त थे, फिर ऐसा क्यों?’, आकांक्षा चमोला के बयान से टूटे कुंवर अमर, महीनों बाद छलका दर्द

---विज्ञापन---

Kunwar Amar Akanksha Chamola Controversy: टीवी इंडस्ट्री में पिछले कुछ महीनों से चर्चा में रहे आकांक्षा चमोला और कुंवर अमर विवाद पर अब खुद कुंवर अमर ने चुप्पी तोड़ दी है. 'दिल धोखा और डिजायर' के प्रमोशन के दौरान हुए एक वायरल इंटिमेट एक्ट को लेकर उठे विवाद पर पहली बार खुलकर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले में गुस्सा नहीं, बल्कि गहरी निराशा हुई.

क्या थी कॉन्ट्रोवर्सी?

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ था. जब आकांक्षा चमोला ने एक इंटरव्यू में बताया था, कि शो के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुए एक इंटिमेट एक्ट में वो असहज महसूस कर रही थीं. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, और मामला काफी सुर्खियों में रहा. उस दौरान कुंवर अमर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया था, लेकिन अब उन्होंने अपनी बात सामने रखी है.

---Advertisement---

कुंवर अमर ने खोला सीक्रेट!

कुंवर अमर ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया, कि जो कुछ भी हुआ था. वो पूरी तरह से पहले से प्लान किया गया था, और दोनों कलाकारों की सहमति से किया गया था. उन्होंने बताया कि इवेंट शुरू होने से पहले चैनल की टीम ने उन्हें पूरा कॉन्सेप्ट समझाया था, और पूछा था कि क्या वे इसके लिए कंफर्टेबल हैं. कुंवर के मुताबिक, आकांक्षा ने भी खुद इस एक्ट को लेकर अपनी राय दी थी, और उसी के आधार पर एक खास पोज तय किया गया था.

एक्टर के दावों ने उड़ाए होश

एक्टर ने दावा किया कि बाद में सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ, वो पूरी घटना का सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा था. उस क्लिप को स्लो मोशन में दिखाकर ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे लोगों ने गलत कॉन्क्लूजन निकाल लिए. कुंवर का कहना है, कि इस वजह से न सिर्फ उन्हें बल्कि आकांक्षा को भी अननेसेसरी क्रिटिसिज्म का सामना करना पड़ा.

---Advertisement---

कुंवर ने आकांक्षा संग दोस्ती पर कही ये बात

हालांकि, सबसे ज्यादा तकलीफ उन्हें इस बात की हुई कि ये बातें उस शख्स की तरफ से आईं, जिसे वो अपना अच्छा दोस्त मानते थे. कुंवर ने बताया कि शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी. वे साथ समय बिताते थे, खाना शेयर करते थे, और कई निजी बातें भी करते थे.

कुंवर की बातों से छलका दर्द

कुंवर अमर ने कहा, 'जब मैंने आकांक्षा को मेरे बारे में ऐसी बातें कहते सुना, तो मुझे बहुत बुरा लगा. मुझे गुस्सा कम और निराशा ज्यादा हुई. मैं बस यही सोचता रहा था, कि आखिर ऐसा क्यों हुआ?' बहरहाल, महीनों बाद भी कुंवर अपने इस दावे पर कायम हैं, कि पूरा एक्ट दोनों की सहमति से हुआ था. उनके लिए ये विवाद नहीं, बल्कि एक दोस्त का भरोसा टूटने की कहानी बनकर रह गया है.

---Advertisement---
First published on: May 31, 2026 10:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola