---विज्ञापन---
42 की उम्र में मां बनीं ये एक्ट्रेस, कभी नहीं चाहती थीं बच्चा; अब बताया क्यों बदला मन
इंडस्ट्री की एक ऐसी खूबसूरत एक्ट्रेस जिन्हें कभी मां बनने से इनकार था, उन्हें एक ऐसी चिंता सता रही थी, जिसने उन्हें अपने बच्चे को दुनिया में लाने के लिए सोचना पड़ रहा था, लेकिन फिर उनके सोच बदली और आज वो प्यारे से बेटे की मां हैं, और अपने सबसे खूबसूरत वक्त का आनंद ले रहीं हैं, टीवी और ओटीटी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 42 साल की उम्र में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बेटे को जन्म दिया. एक्ट्रेस और उनके पति वरुण बंगेरा शादी के 4 साल बाद मम्मी-पापा बने हैं. इस गुडन्यूज के बीच करिश्मा का एक पुराना बयान जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि वो मां नहीं बनना चाहती थीं.
क्यों मां नहीं बनना चाहती थीं एक्ट्रेस?
डिलीवरी से पहले करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा, नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में नजर आए थे. इसी बातचीत के दौरान करिश्मा ने पहली बार खुलकर बताया कि उन्होंने लंबे समय तक बच्चा प्लान नहीं किया, क्योंकि उन्हें दुनिया के हालात को लेकर चिंता थी.
किस बात की चिंता में था कपल?
करिश्मा ने कहा कि उन्हें हमेशा लगता था कि दुनिया एक और बच्चे के लिए तैयार नहीं है. उनके मुताबिक, उस समय कोविड महामारी का असर था, कई जगहों पर युद्ध जैसी स्थितियां बनी हुई थीं और चारों तरफ अनिश्चितता का माहौल था. ऐसे में वह और उनके पति वरुण बंगेरा इस बात को लेकर काफी उलझन में थे कि क्या ऐसे समय में बच्चे को इस दुनिया में लाना सही फैसला होगा.
फिर कैसे बदला कपल का फैसला?
एक्ट्रेस ने बताया कि इस विषय पर दोनों ने कई बार गंभीर बातचीत की. काफी सोच विचार के बाद उन्होंने माता-पिता बनने का फैसला लिया. करिश्मा का कहना है कि अब जब उनका बेटा इस दुनिया में आ चुका है, तो उनकी सबसे बड़ी इच्छा यही है कि वह उसे बेहतर जीवन और अच्छा भविष्य दे सकें.
दोनों की शादी की तस्वीरें हुईं थी वायरल
करिश्मा और वरुण बंगेरा की शादी साल 2022 में बड़े ही शाही अंदाज में हुई थी. उनकी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. शादी के बाद से ही फैंस दोनों के परिवार बढ़ाने को लेकर सवाल पूछते रहते थे. अब आखिरकार चार साल बाद इस कपल के घर नन्हे मेहमान की किलकारी गूंज चुकी है.
नए सफर को लेकर बेहद खुश हैं एक्ट्रेस
करिश्मा के इस खुलासे ने कई लोगों का ध्यान खींचा है. आज के दौर में जहां कई कपल परिवार बढ़ाने का फैसला सोच समझकर लेते हैं, वहीं करिश्मा ने भी ईमानदारी से बताया कि उनके मन में दुनिया के हालात को लेकर डर और दुविधा थी. हालांकि, समय के साथ उनका नजरिया बदला और अब वह अपने नए सफर को लेकर बेहद खुश हैं. फैंस और सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर इस कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.