Friday, 17 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

चीटिंग करने पर जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर को जड़ा था सरेआम थप्पड़, यहां जानें पूरा किस्सा

---विज्ञापन---

जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. वह अक्सर अपने शोज और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. करण सिंह ग्रोवर से साल 2014 में अलग होने के बाद अब उनकी दूसरी शादी को लेकर खबरें चर्चा में हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 16 जुलाई 2026 को विलियम इश्माएल से शादी की है. हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

करण ने दिया था जेनिफर को धोखा?

वैसे तो जेनिफर विंगेट सिर्फ अपने शानदार अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी और फिर उनसे अलग होने को लेकर भी लंबे समय तक चर्चा में रही हैं. दोनों के अलग हुए करीब दस साल हो चुके हैं. हालांकि, दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब उनकी जोड़ी टीवी की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती थी. जब दोनों अलग हुए, तो इसे लेकर काफी चर्चा हुई थी. दोनों ने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते टूटने की वजह नहीं बताई, जिसके चलते करण सिंह ग्रोवर द्वारा धोखा देने जैसी कई अफवाहें सामने आईं. इतना ही नहीं, यह भी दावा किया गया कि जेनिफर ने करण को थप्पड़ मार दिया था.

---Advertisement---

जेनिफर ने मारा था करण को थप्पड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण सिंह ग्रोवर की किसी अन्य महिला से नजदीकियों की खबरें सामने आई थीं. कहा जाता है कि 'दिल मिल गए' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और इसी दौरान जेनिफर ने करण को थप्पड़ मारा था. जिसकी अफवाह लंबे वक्त तक चली थीं. हालांकि, इन दावों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. यह भी कहा गया कि इसके बाद दोनों अपने-अपने सीन अलग-अलग शूट करने लगे थे.

2015 में हो गया था जेनिफर और करण का तलाक

जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी 'दिल मिल गए' के सेट पर शुरू हुई थी. शो में करण ने डॉ. अरमान और जेनिफर ने डॉ. रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था, दोनों ने साल 2012 में शादी की थी, लेकिन रिश्ते में आई खटास के बाद 2014 में अलग हो गए और 2015 में उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया.

---Advertisement---

जेनिफर से तलाक के बाद करण ने बिपाशा से की थी शादी

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर ने अब तक तीन शादियां की हैं. उन्होंने सबसे पहले अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी की थी. इसके बाद उन्होंने जेनिफर विंगेट से शादी की. जेनिफर से अलग होने के बाद फिल्म 'अलोन' की शूटिंग के दौरान वह अपनी को-स्टार बिपाशा बसु के करीब आए और दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली. इस कपल की एक बेटी भी है.

जेनिफर विंगेट वर्क फ्रेंट

अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट 'सरस्वतीचंद्र', 'बेहद', 'बेपनाह' और 'कसौटी जिंदगी की' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा वह वेब सीरीज 'कोड एम' और 'रायसिंघानी वर्सेज रायसिंघानी' में भी दिखाई दी थीं.

---Advertisement---
First published on: Jul 17, 2026 02:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola