Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Indian Idol 16 Grand Finale: 26 जुलाई को होगी विनर की घोषणा, नदारद रहेंगे विशाल ददलानी, टॉप 6 पर टिकीं सबकी नजरें

---विज्ञापन---

Indian Idol 16 Grand Finale: टीवी के पॉपुलर सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल 16' कई महीनों तक लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंचने वाला है. जी हां, अब कंटेस्टेंट्स की सुरीली आवाज वाला ये शो खत्म हो जा रहा है. हाल ही में 'इंडियन आइडल' के 16वें सीजन का ग्रैंड फिनाले की तारीख सामने आ गई है. इसके साथ ही एक शॉकिंग खबर भी सामने आई है, जो शो के जज विशाल ददलानी से जुड़ी है. चलिए 'इंडियन आइडल 16' की पूरी डिटेल देते हैं.

'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले

बता दें कि 'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले इस रविवार, 26 जुलाई, 2026 को होगा. इसी दिन देश को 16वें सीजन का इंडियन आइडल भी मिल जाएगा. शो के जज 26 जुलाई को 'इंडियन आइडल 16' के विनर के नाम की घोषणा करेंगे. 'इंडियन आइडल 16' का ग्रैंड फिनाले सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर ब्रॉडकास्ट होगा, जिसे सोनीलिव पर भी स्ट्रीम किया जाएगा.

---Advertisement---

ये हैं टॉप-6 फाइनलिस्ट

'इंडियन आइडल' के 16वें सीजन के विनर बनने की रेस में टॉप-6 फाइनलिस्ट हैं. शो की ट्रॉफी के लिए अंशिका चोंकर, ज्योतिर्मयी नायक, मनराज वीर सिंह, मैस्कम बोसु, सुहैल सूफी और तनिष्क शुक्ला के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. 16वें सीजन के ग्रैंड फिनाले की थीम 'यादों की प्लेलिस्ट' है.

शो के जज

इन टॉप-6 फाइनलिस्ट ने पूरे सीजन में जजों और दर्शकों दोनों को ही अपनी गायकी से खुश किया है और शो के अंतिम चरण में जगह बनाने में कामयाब रहे. वहीं, शो के जजों विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह ने कॉम्पिटिशन के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को गाइड किया.

---Advertisement---

नदारद रहेंगे विशाल ददलानी

'इंडियन आइडल 16' के ग्रैंड फिनाले में कई स्पेशल गेस्ट भी शामिल होंगे, जिसमें श्रेया घोषाल और बादशाह के साथ उषा उथुप, उदित नारायण, पापोन, कुमार सानू, शहनाज गिल और उर्मिला मातोंडकर भी मौजूद रहेंगे. हालांकि, इस दौरान शो के जज विशाल ददलानी मौजूद नहीं होंगे.  

First published on: Jul 23, 2026 11:51 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola