Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

9 साल बाद फिर आमने-सामने आईं शिल्पा शिंदे और हिना खान, ‘Lock Upp 2’ में छिड़ी जुबानी जंग

---विज्ञापन---

शिल्पा शिंदे और हिना खान की अनबन किसी से छिपी नहीं है। दोनों के बीच की नोकझोंक अक्सर चर्चा में रहती है. उनकी यह अनबन 'बिग बॉस 11' से शुरू हुई थी. शो खत्म होने के बाद भी दोनों कई बार एक-दूसरे पर तंज कसती नजर आईं. अब करीब 9 साल बाद दोनों 'लॉक अप 2' में आमने-सामने आई हैं, जहां उनके बीच एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली. इस दौरान हिना खान ने शिल्पा शिंदे द्वारा प्रोड्यूसर संजीव कोहली पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का भी जिक्र किया और उन पर सवाल उठाए.

हिना और सिल्पा का हुआ आमना सामना

दरअसल, 'लॉक अप 2' के हालिया एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद जनता की आवाज बनकर पहुंचीं. उनके पास एलिमिनेशन के खतरे में आए किसी एक कंटेस्टेंट को बचाने की पावर थी. जहां उर्फी ने शिल्पा शिंदे को बचाने की इच्छा जताई, वहीं हिना खान उनकी राय से सहमत नहीं थीं.

---Advertisement---

हिना ने शिल्पा पर प्रोड्यूसर पर लगाए झूठे आरोपों पर शिल्पा पर कसा तंज

हिना खान ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उनके कुछ उसूल हैं। वह उन लोगों का समर्थन नहीं करतीं, जो दूसरों को नीचा दिखाते हैं या उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं. उन्होंने साफ कहा कि वह ऐसे व्यक्ति को नहीं बचाएंगी, जो गलत तरीके से गेम खेलता हो.

हिना ने किया पलटवार

हिना की बात पर शिल्पा शिंदे ने पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी के कैरेक्टर पर सवाल नहीं उठाए. इस पर हिना ने जवाब दिया, "बिल्कुल, कैमरा और दर्शक सब कुछ जानते हैं."

---Advertisement---

हिना पर भड़कीं शिल्पा

एपिसोड के आखिर में हिना खान और उर्फी जावेद ने वरुण उर्फ लैला यादव को बचाने का फैसला किया. उनके जाने के बाद श्रेया कालरा ने शिल्पा शिंदे से कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि हिना क्या फैसला लेंगी. इस पर शिल्पा ने कहा, "भाड़ में जाए वो. वो कैरेक्टर असैसिनेशन की बात कर रही है. उसने खुद 'बिग बॉस 11' के घर में कितनी बातें कही थीं. उसे यह अच्छी तरह पता है."

बिग बॉस 11 में साथ नजर आ चुकी हैं हिना और शिल्पा

बता दें कि शिल्पा शिंदे और हिना खान 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. शो के दौरान शिल्पा अक्सर हिना के भावुक होने पर तंज कसती थीं, जबकि हिना शिल्पा की रणनीति और गेम खेलने के तरीके की आलोचना करती थीं. दोनों के बीच अक्सर तीखी बहस देखने को मिलती थी। दोनों शो की फाइनलिस्ट भी थीं, लेकिन आखिर में शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' की ट्रॉफी अपने नाम की थी.

---Advertisement---
First published on: Jul 26, 2026 12:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola