---विज्ञापन---
42 की उम्र में क्यों नहीं हुई हर्षद चोपड़ा की शादी? श्रेया कालरा ने बताई चौंकाने वाली वजह
टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने और हैंडसम सुपरस्टार हर्षद चोपड़ा के कुंवारे रहने की वजह को लेकर एक बेहद हैरान करने वाला खुलासा सामने आया है. मशहूर रियलिटी शो 'लॉक अप' के मंच पर चल रहे हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच एक श्रेया कालरा ने इस 42 साल के अभिनेता के सिंगल रहने की ऐसी वजह बताई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. श्रेया ने एक्टर के स्वभाव और उनके बर्ताव को लेकर कई तीखे कमेंट्स किए हैं. आइए जानते हैं कि आखिर हर्षद चोपड़ा के कुंवारे रहने को लेकर श्रेया कालरा ने क्या कहा है...
श्रेया कालरा ने पर्सनल लाइफ पर किया अटैक
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे मशहूर और विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' के हालिया एपिसोड में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. शो के भीतर टास्क हारने के बाद खतरे में आईं कंटेस्टेंट श्रेया कालरा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स से चल रही बहस और दुश्मनी के बीच टीवी के बड़े सुपरस्टार हर्षद चोपड़ा की पर्सनल लाइफ को निशाना बनाया और उनकी शादी न होने को लेकर एक बड़ा बयान दे डाला.
घमंड के कारण नहीं हुई हर्षद की शादी
शो के दौरान श्रेया कालरा काफी इमोशनल नजर आईं और उन्होंने को-कंटेस्टेंट माधुरी से बात करते हुए हर्षद चोपड़ा पर अपनी भड़ास निकाली. श्रेया ने कहा कि हर्षद को बाहर कोई काम नहीं दे रहा है और वह बेहद घमंडी हैं. उन्होंने आगे दावा करते हुए कहा कि हर्षद के इसी घमंडी स्वभाव की वजह से 42 साल की उम्र में भी उनकी शादी नहीं हो पाई है, क्योंकि बाहर कोई भी लड़की उनके जैसे लड़के से शादी करना पसंद नहीं करेगी.
हर्षद ने बयां किया था अपना दर्द
वैसे श्रेया के इस तीखे कमेंट से पहले खुद हर्षद चोपड़ा ने शो के पिछले एपिसोड में अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की थी. 42 वर्षीय हर्षद ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा था कि उन्होंने जिंदगी में जिसे भी डेट किया, उसके बाद वह पूरी तरह बर्बाद हो गए. उन्होंने बताया कि लोग बहुत ज्यादा मतलबी होते हैं और वे सिर्फ बोलते कुछ हैं जबकि उनके एक्शन कुछ और ही होते हैं.
इमोशनल बहरेपन का शिकार हुए हर्षद
हर्षद ने अपने रिश्तों के कड़वे अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्होंने लाइफ में इमोशनल बहरेपन को महसूस किया है. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसा लगता था कि वह अपनी बात बोलते जा रहे हैं, लेकिन सामने वाला व्यक्ति न तो कुछ सुन रहा है और न ही समझ रहा है. एक्टर ने माना कि रिश्तों में उनकी तरफ से यह गलती रही कि वह सामने वाले के लिए हमेशा जरूरत से ज्यादा उपलब्ध रहे, जिसका लोगों ने गलत फायदा उठाया.
इंदौर की रहने वाली हैं इन्फ्लुएंसर श्रेया
हर्षद चोपड़ा पर यह बड़ा कमेंट करने वाली श्रेया कालरा सोशल मीडिया की एक बेहद पॉपुलर इन्फ्लुएंसर हैं, जो इंदौर, मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं. श्रेया इससे पहले साल 2020 में एमटीवी के मशहूर रियलिटी शो 'रोडीज' में नजर आ चुकी हैं और वह मुनव्वर फारूकी के साथ शोज भी होस्ट कर चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उनके इस बेबाक अंदाज को काफी पसंद करते हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.