---विज्ञापन---
‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम एक्ट्रेस की शादी में आई दरार, टूट गया 5 साल पुराना रिश्ता
TV Actress Tanvi Thakkar Announces Divorce: टीवी की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने हाल ही में एक बड़ी घोषणा करते बताया है कि वो और उनके पति एक्टर आदित्य कपाडिया अब अलग हो रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी 5 पुरानी शादी अब खत्म होने वाली है. एक्ट्रेस तन्वी के इस ऐलान ने फैंस के पैरों तले जमीन खिसका दी है. तन्वी ठक्कर ने इस बात जानकारी अपने एक सोशल मीडिया को जरिए दी है. तलाक की घोषणा करते हुए एक्ट्रेस ने एक इमोशनल नोट भी लिखा है. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.
तन्वी ठक्कर का ऐलान
एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि शादी के 5 साल बाद वह और उनके पति आदित्य कपाडिया अलग हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि कई महीनों तक अपने रिश्ते पर विचार करने के बाद उन्होंने और आदित्य ने अलग होने का फैसला किया है.
अलग होने का फैसला...
तन्वी ठक्कर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ महीनों में कई लोगों ने मेरी निजी जिंदगी को लेकर चिंता और सवाल उठाए हैं. काफी सोच-विचार के बाद आदित्य और मैंने अलग होने का फैसला किया है.' तन्वी ने ये भी कहा कि ये उनके जीवन का सबसे मुश्किल फैसला था.
उड़ रही अफवाहों...
तन्वी ने लिखा, 'यह हम दोनों के लिए एक इमोशनल डिसिजन रहा है, जिसे हमने एक-दूसरे और अपने परिवारों के प्रति बहुत सावधानी, सम्मान और विचार के साथ लिया है.' इसके साथ ही उन्होंने उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी बात की.
मैं जवाब नहीं दूंगी...
तन्वी ने बताया कि उनका रिश्ता किसी विवाद या कड़वाहट के कारण नहीं टूट रहा है. उन्होंने कहा कि वो दोनों एक-दूसरे की शांति को अपनाकर आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'यहां कोई नेगेटिविटी या ड्रामा नहीं है, सिर्फ सभी लोगों के लिए शांति बनाए हुए है. इस समय, मैं मीडिया और दोस्तों से निवेदन करती हूं कि वे हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमें वह स्थान दें जिसकी हमें जरूरत है. मैं इससे जुड़े किसी भी कॉल या सवाल का जवाब नहीं दूंगी.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.