Saturday, 11 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हमेशा मेरी रहोगी…’ तलाक के ऐलान से पहले गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला से कही थी ये बात

---विज्ञापन---

Gaurav Khanna Propose to Wife Akanksha Chamola: टीवी के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपने तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में गौरव खन्ना रिएलिटी शो 'लॉक अप' में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला का सपोर्ट किया. आकांक्षा के तलाक लेने वाले खुलासे के बाद हर तरफ सिर्फ गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर ही बात हो रही है. इस बीच, गौरव और आकांक्षा का कुछ महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसमें गौरव अपनी पत्नी आकांक्षा को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर रहे हैं. चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने उन्हें क्या जवाब दिया है.

गौरव ने आकांक्षा को किया प्रपोज

आकांक्षा की तरफ से तलाक के ऐलान से ठीक 5 महीने पहले गौरव ने दुबई में आकांक्षा का जन्मदिन भी साथ मनाया था. इस दुबई ट्रिप के दौरान गौरव ने आकांक्षा को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज कर सरप्राइज दिया था. आकांक्षा को प्रपोज करते हुए गौरव ने कहा, 'क्या तुम हमेशा आकांक्षा खन्ना बनी रहोगी?' इसके जवाब में आकांक्षा ने मुस्कुराते हुए 'हां' कहती हैं.

---Advertisement---

गौरव यूट्यूब व्लॉग

अपने इस दुबई वाले प्रपोजल का वीडियो गौरव ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जहां वे गौरव हमेशा अपनी पत्नी आकांक्षा के साथ वीडियो शेयर करते हैं. इसी चैनल पर 4 महीने पहले गौरव ने व्लोग शेयर किया था, जिसमें उन्होंने आकांक्षा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी.

एक-दूसरे के बिल्कुल ऑपजिट

गौरव ने कहा, 'हम दोनों एक-दूसरे के बिल्कुल ऑपजिट हैं. इसी वजह से हम एक-दूसरे की तरफ अट्रेक्ट हुए. हम दोनों ने लव मैरिज की है. मैं हमेशा आकांक्षा को चिढ़ाते हुए कहता हूं, 'हमारी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल है. मुझे उसे चिढ़ाने में मजा आता है.'

---Advertisement---

व्लॉग में मिला बड़ा हिंट

इसी व्लॉग में एक ऐसा हिंट मिला कि उनके रिश्ते में कुछ तो ठीक नहीं चल रहा था. वीडियो में गौरव ने आकांक्षा से पूछा, 'अगर जिंदगी तुम्हें एक और मौका दे, लेकिन तुम्हारी शादी मेरे साथ न हुई हो, तो क्या तुम मेरे साथ दोबारा डेट पर जाओगी?' इस पर आकांक्षा कहती हैं, 'मुझे लगता है हमें फिर से डेटिंग शुरू कर देनी चाहिए.' इसके बाद गौरव ने धीरे कहा, 'समझ रहा हूं. मैं सब कुछ समझ गया हूं.'

First published on: Jul 10, 2026 11:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola