---विज्ञापन---
तलाक की घोषणा के बाद भी जिंदा है गौरव खन्ना का प्यार! Lock Upp 2 में देंगे पत्नी आकांक्षा चमोला का साथ
Gaurav Khanna Entry Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' इन दिनों लगातार कंटेस्टेंट और उनके विवाद की वजह से सुर्खियों में छाया है. अब इस शो में बवाल और विवाद का लेवल का टम्प्रेचर और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. दरअसल, अब शो के दरवाजे एक नए मेहमान के लिए खुलने वाला है. इस महमान की एंट्री से घर के सदस्यों के साथ-साथ ऑडियंस को भी झटका लगने वाला है. चलिए आपको ये माजरा विस्तार से समझाते हैं.
शो में नए मेहमान की एंट्री...
खबर है कि शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आने वाला ये मेहमान कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर और आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना हैं. बताया जा रहा है कि गौरव खन्ना शो में एक स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री करने वाले हैं. अब देखना होगा कि शो में गौरव की एंट्री से आकांक्षा चमोला को कितना फायदा होगा.
ये देखना भी दिलचस्प...
इसके साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि शो में गौरव खन्ना के आने के बाद क्या आकांक्षा चमोला और उनके बीच सुहाल होगा या फिर कई और नए राज का खुलासा होगा.
आकांक्षा का खुलासा...
बता दें कि शो के प्रीमियर पर ही आकांक्षा ने बताया था कि वो और गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा ने कहा, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं. हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और यह बात पब्लिक नहीं हुई है. मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है. हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं.'
प्यार अभी भी उतना...
वहीं, दूसरी तरफ तलाक वाली बात पर रिएक्ट करते हुए गौरव ने कहा था, 'जो पहले था वही हाल है अभी भी. प्यार अभी भी उतना है, समर्थन अभी भी उतना है. मैं तो हमेशा आकांक्षा का सपोर्ट करूंगा. मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे नहीं हटूंगा. हमेशा आकांक्षा का सपोर्ट करो. वह मेरी पत्नी है. मैं उससे मुंह नहीं मोड़ूंगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.