Thursday, 9 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री की फेमस सिंगर का निधन, 36 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में पसरा मातम

Singer Lauren Bennett: ब्रिटिश म्यूजिक इंडस्ट्री की टैलेंटेड और फेमस सिंगर लॉरेन बेनेट का निधन हो गया है. उन्होंने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है.

---विज्ञापन---

Singer Lauren Bennett Death: ब्रिटिश म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडसट्री की टैलेंटेड और फेमस सिंगर लॉरेन बेनेट का निधन हो गया है. LMFAO के वर्ल्ड फेमस सॉन्ग ‘पार्टी रॉक एंथम’ में अपनी आवाज देने वाली सिंगर लॉरेन बेनेट ने महज 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन की जानकारी उनके एक्स गर्ल ग्रुप जीआरएल ने सोशल मीडिया पोस्ट के लिए दी है. हालांकि, यंग सिंगर की मौत का कोई आधिकारिक कारण अभी तक घोषित नहीं किया गया है. लॉरेन बेनेट के निधन की खबर से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है.

लॉरेन बेनेट के निधन की जानकारी

लॉरेन बेनेट के एक्स गर्ल ग्रुप जीआरएल ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बड़े दुख के साथ हम अपनी सबसे प्यारी लॉरेन के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं. हमारा दिल टूट गया है, जिसे हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते. हम नहीं बता सकते कि लॉरेन ने हमारे जिंदगी को कितनी गहराई से छुआ था. तुम हंसी, रोशनी और प्यार बिखेरती थीं और अब तुम्हारी यादें हर व्यक्ति को प्रेरित करती रहेंगी.’

लॉरेन बेनेट का करियर

लॉरेन बेनेट का जन्म केंट के मेयोफाम में हुआ था. उन्होंने बहुत ही कम उम्र में संगीत के साथ दोस्ती कर ली थी. शुरुआत में उन्होंने लोकल टैलेंट कॉम्पिटिशन और पबों में परफॉर्म किया और फिर ‘द एक्स फैक्टर’ में हिस्सा लियाहै. म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने के लिए लॉरेन बेनेट ने महज 17 साल की उम्र में लॉस एंजिल्स चली गईं. यहां वो पैराडिसो गर्ल्स नाम के एक गर्ल ग्रुप की हिस्सा बन गईं. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2011 में आए एलएमएफएओ के चार्ट-टॉपिंग गाने ‘पार्टी रॉक एंथम’ से मिली. इसके बाद उन्होंने अपने सालों के करियर में कई हिट गाने गाए.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 08, 2026 11:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola