Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anshula-Rohan Wedding Reception: मजमा लूट ले गईं Rekha-Janhvi Kapoor,गमला लेकर पहुंचे Jacky Shroff

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी के बाद मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ग्लैमरस लुक्स, स्टाइलिश एंट्री और सेलिब्रिटी मोमेंट्स ने इस शाम को यादगार बना दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 8, 2026 13:28
Share :
Anshula Kapoor

बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने शादी के बाद मुंबई में शानदार वेडिंग रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। ग्लैमरस लुक्स, स्टाइलिश एंट्री और सेलिब्रिटी मोमेंट्स ने इस शाम को यादगार बना दिया। रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर रेड साड़ी-गाउन में बेहद स्टनिंग नजर आईं। वहीं दूल्हे राजा रोहन ठक्कर ब्लैक शेरवानी में काफी डैशिंग दिखे। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज दिए और उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री ने सभी का दिल जीत लिया। रिसेप्शन में सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अपने शाही अंदाज से पूरी महफिल लूट ली। व्हाइट और गोल्ड कांजीवरम साड़ी, हैवी ट्रेडिशनल जूलरी, मांग टीका, चोकर नेकलेस और गोल्डन पोटली बैग के साथ उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। भूमि पेडनेकर सिल्वर-ग्रे लहंगे में बेहद रॉयल नजर आईं, जबकि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने भी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री की। इसके अलावा शबाना आज़मी, जावेद अख्तर, अनु मलिक अपनी बेटी के साथ, रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा, चंकी पांडे और भावना पांडे, आदित्य रॉय कपूर, नूपुर सेनन, स्टेबिन बेन और जैकी श्रॉफ समेत कई सितारों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। जैकी श्रॉफ हमेशा की तरह अपने हाथ में पौधा लेकर पहुंचे और अपने खास अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। अंशुला और रोहन के इस ग्रैंड रिसेप्शन ने फैशन, ग्लैमर और सेलिब्रेशन का शानदार संगम पेश किया। फैंस भी सोशल मीडिया पर कपल के लुक और इस स्टार-स्टडेड शाम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

First published on: Jul 08, 2026 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola