Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alpha Box Office Collection Day 6: फीकी पड़ी आलिया भट्ट की स्पाई-थ्रिलर, जानें अल्फा के छठे दिन की कमाई

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन नहीं कर सकी. फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले खूब चर्चा हुई. लेकिन रिलीज के बाद ये स्पाई-थ्रिलर दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं और हुआ ये कि इसकी कमाई में हर दिन गिरावट दिख रही है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी ने खूब एक्शन सीन्स किए. बॉबी देओल ने भी नेगेटिव रोल में रंग जमाने की हर कोशिश की लेकिन दर्शकों को फिल्म की कहानी नहीं भा रही है. आइए जानते हैं कि इसने बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है.

अल्फा के छठे दिन की कमाई

छठे दिन, ‘अल्फा’ ने 7,321 शो में ₹2.85 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹53.59 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹44.95 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने छठे दिन ₹1.50 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹21.30 करोड़ हो गया है. इस तरह फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹74.89 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---

बीते दिनों की कमाई

3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई में इजाफा करते हुए 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे. लेकिन सोमवार आते ही फिल्म की कमाई तेजी से गिरी और चाैथे दिन ‘अल्फा’ मात्र 3.85 करोड़ रुपये ही कमा सकी. वहीं पांचवें दिन इसने 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

First published on: Jul 08, 2026 10:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola