---विज्ञापन---
Dr Aarambhi के एक्टर संजीव सिंह का निधन, 13 घंटे की शूटिंग के बाद आया हार्ट अटैक
Dr Aarambhi Fame Actor Sanjeev Singh Death: टीवी जगत से एक दिल दहला देने वाली बुरी खबर सामने आई है. यहां टीवी के पॉपुलर टीवी शो 'डॉ आरम्भी' के एक्टर संजीव सिंह का निधन हो गया है. सालों से जूनियर एक्टर के तौर पर काम कर रहे संजीव सिंह का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, संजीव सिंह को ये हार्ट अटैक एक टीवी शो का शूट खत्म करने के बाद घर जाते समय आया. उनके निधन की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. संजीव सिंह के निधन की जानकारी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दी है.
संजीव सिंह का निधन
टीवी9 की रिपोर्ट के अनुसार, संजीव सिंह मुंबई के साकी नाका स्थित एसजे स्टूडियो में सीरियल 'आरम्भी' की शूटिंग कर रहे थे. संजीव सिंह के निधन की खबर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के महासचिव अशोक दुबे ने दी है.
शूटिंग के दौरान...
FWICE के महासचिव अशोक दुबे ने बताया कि संजीव सिंह की शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू होती थी और दिन की शूटिंग खत्म होने पर सुबह करीब 3 बजे तक चलती थी. संजीव ने शो की शूटिंग के दौरान तबीयत ठीक न महसूस करने के बारे में बताया था और काम जारी रखने से पहले कई बार ब्रिफ ब्रेक भी लिया था.
पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक
अशोक दुबे ने आगे बताया, 'संजीव सिंह शूटिंग खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर जा रहे थे. इस बीच रास्ते में संजीव सिंह ने बाइक में पेट्रोल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोकी. इस दौरान, संजीव अचानक पेट्रोल पंप पर गिर पड़े. खबरों के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.
FWICE ने की मदद
अशोक दुबे के अनुसार, संजीव सिंह के परिवार में उनके एक भाई और बहन हैं, जो कोलकाता में रहते हैं. उनकी बहन का तलाक हो गया है और उनके भाई की तबीयत ठीक नहीं रहती है. इस घटना के बाद कूपर अस्पताल में संजीव सिंह के शव का पोस्टमार्टम किया गया. इसके साथ ही FWICE ने संवीज सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कोलकाता ले जाने के लिए एयर कार्गो ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था कर रही है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.