---विज्ञापन---

50 रुपये थी इस एक्टर की पहली सैलरी, छोटे-मोटे रोल्स से किया गुजारा, लेकिन आज है टीवी का ‘धुरंधर’; है करोड़ों की संपत्ति

---विज्ञापन---

फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में स्ट्रगल किया है. कई ऐसे एक्टर्स भी हैं, जिन्हें शुरू में बेहद कम सैलरी मिला करती थी, लेकिन अब वह करोड़ों के मालिक हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि एक वक्त पर सिर्फ 50 रुपये कमाता था. हालांकि आज वह एक्टर करोड़ों का मालिक है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दिलीप जोशी बर्थडे

दरअसल, हम बात कर रहे हैं दिलीप जोशी की. जो कि टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं. दिलीप आज-आज घर घर पहचाने जाते हैं. वह अपने टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने किरदार जेठालाल के लिए फेमस हैं. दिलीप आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 26 मई 1968 को हुआ था. एक्टर जब सिर्फ 12 साल के थे, तभी से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी.

---Advertisement---

दिलीप जोशी को मिलते थे 50 रुपये

आज दिलीप भले ही टीवी इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दिलीप को सिर्फ 50 रुपये मिला करते थे. दरअसल, टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक दिलीप ने कई गुजराती प्ले में काम किया है. दिलीप जोशी ने करियर की शुरुआत बैकग्राउंड आर्टिस्ट के तौर पर की थी. जहां पर वह कमर्शियल स्टेज परफॉर्मेंस देते थे और उन्हें एक रोल के लिए 50 रुपये मिला करते थे.

इन फिल्मों में दिलीप ने किया काम

इसके बाद दिलीप ने तमाम फिल्मों में तमाम बॉलीवुड फिल्मों में छोटे-मोटे रोल्स किए हैं. वह फिल्म मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन, खिलाड़ी 420, यश, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है.

---Advertisement---

दिलीप जोशी को तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली पॉपुलैरिटी

लेकिन दिलीप जोशी को फिल्मों से नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री ने पहचान दिलाई. ऐसे तो एक्टर ने टीवी में भी काफी स्ट्रगल देखा. उन्होंने पहले दाल में काला, क्या बात है, कोरा कागज, दो और दो पांच, हम सब एक हैं, सेवालाल मेवालाल, हम सब बाराती, जैसे शोज किए. हालांकि उन्हें पॉपुलैरिटी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से मिली. इस शो के बाद वह किसी और शो में नजर नहीं आए और सालों से इसका हिस्सा बने हुए हैं. इस शो में वह जेठालाल के रोल में नजर आते हैं और घर-घर अपने इस बेहतरीन किरदार के लिए पहचाने जाते हैं. इस रोल ने उनके पूरे करियर को बदल दिया और फिर उन्होंने कभी भी पलट कर पीछे नहीं देखा.

दिलीप जोशी नेट वर्थ

जहां दिलीप को एक रोल के लिए 50 रुपये मिला करते थे. आज वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. एक्टर की रिपोर्ट्स के मुताबिक आज नेट वर्थ 43 करोड़ रुपये है. वह तारक मेहता के एक एपिसोड के लिए डेढ़ लाख रुपये तक फीस चार्ज करते हैं.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 10:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.