Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

2 शादियां टूटीं, 10 महीने में मिला दूसरा बड़ा धोखा… अब तीसरी शादी करेंगी ये एक्ट्रेस?

---विज्ञापन---

Dalljiet Kaur Love Life: टीवी की मशहूर अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में रहती है. प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने वाली दलजीत ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किल दौर देखे हैं. दो शादियां टूटने के बाद अब उन्होंने पहली बार खुलकर बताया है कि क्या वह जिंदगी में तीसरी बार शादी या प्यार को मौका देना चाहेंगी.

क्या बोलीं एक्ट्रेस?

हाल ही में पिंकविला को दिए इंटरव्यू में दलजीत ने अपने दिल का दर्द साझा किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा प्यार में पड़ना चाहेंगी, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि फिलहाल उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है. उन्होंने कहा कि शायद 15-20 साल बाद, जब उनकी उम्र 60 या 70 साल होगी, तब इस बारे में सोचें, लेकिन अभी उन्होंने प्यार को बहुत करीब से बुरे रूप में देखा है.

---Advertisement---

पहली शादी टूटी

दलजीत की पहली शादी साल 2009 में टीवी अभिनेता शालीन भनोट से हुई थी. इस रिश्ते से उनका एक बेटा है. हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और साल 2015 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने जिंदगी को दूसरा मौका देते हुए साल 2023 में केन्या के बिजनेसमैन निखिल पटेल से शादी की और उनके साथ विदेश जाकर बस गईं.

दूसरी शादी से 10 महीने बाद मिला दर्द

लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं टिक सका. शादी के करीब 10 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए. दलजीत ने निखिल पटेल पर धोखा देने और बेवफाई के आरोप लगाए थे. इंटरव्यू में उन्होंने बिना नाम लिए अपने एक्स पति पर तंज कसते हुए कहा कि शादी करके विदेश ले जाना और फिर किसी दूसरी महिला के साथ रिश्ता बना लेना बेहद दुखद अनुभव था.

---Advertisement---

प्यार, रिश्तों पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

एक्ट्रेस ने आज के रिश्तों और समाज की सोच पर भी अपनी राय रखी. उनका कहना है कि पहले इंसानियत और सम्मान होना चाहिए, उसके बाद ही प्यार और परिवार की बात करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कई बार पुरुषों को बचपन से जिस तरह की परवरिश मिलती है, उसका असर उनके व्यवहार पर दिखाई देता है.

डिप्रेशन में रहीं एक्ट्रेस

दलजीत ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह डिप्रेशन में चली गई थीं. वह घंटों अंधेरे कमरे में अकेली बैठी रहती थीं. हालांकि, बाद में उन्होंने ट्रैवल करना शुरू किया और प्रकृति के करीब रहकर खुद को संभाला.

---Advertisement---

अपने बेटे के साथ जी रहीं जिंदगी

उनका कहना है कि समय के साथ दर्द जरूर कम हुआ है, लेकिन कुछ जख्म ऐसे होते हैं जिनके निशान हमेशा रह जाते हैं. फिलहाल दलजीत अपनी जिंदगी, बेटे और बिजनेस पर पूरा ध्यान दे रही हैं.

First published on: Jul 13, 2026 02:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola