---विज्ञापन---
मशहूर एक्ट्रेस ने 7 साल छोटे क्रिकेटर से गुरुद्वारे में गुपचुप रचाई शादी, पति ने संभाला लहंगा तो झूम उठी हसीना
फेमस एक्ट्रेस और इंडियन क्रिकेटर ने गुरुद्वारे में सीक्रेट वेडिंग कर सभी को चौंका दिया है. रिसेप्शन पार्टी में पति द्वारा लहंगा संभालने और दोनों के रोमांटिक डांस वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया है.
मनोरंजन और खेल जगत से एक बेहद खूबसूरत और सरप्राइज देने वाली खबर सामने आई है. मशहूर अभिनेत्री ने अपने जीवन की एक नई और यादगार शुरुआत की है. उन्होंने 7 साल छोटे भारतीय क्रिकेटर के साथ गुरुद्वारे में बेहद सादगी और गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. शादी के बाद आयोजित हुए भव्य रिसेप्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें यह नवविवाहित जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में रंगा नजर आ रहा है.
गुरुद्वारे में रचाई सीक्रेट वेडिंग
अभिनेत्री चार्ली चौहान और क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने 7 अगस्त को गुरुद्वारे में बहुत ही निजी तरीके से शादी रचाई थी. इस शादी में केवल दोनों परिवारों के लोग और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें वायरल
शादी के बाद कपल ने अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की मनमोहक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. लहंगे में सजी चार्ली बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं रमनदीप भी उनके साथ काफी जच रहे थे. फैंस इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.
पति रमनदीप ने जीता दिल
रिसेप्शन की एक तस्वीर में रमनदीप एक आदर्श पति की तरह चार्ली का भारी लहंगा संभालते हुए नजर आए, ताकि अभिनेत्री को चलने में कोई परेशानी न हो. सोशल मीडिया पर रमनदीप के इस जेंटलमैन अंदाज की जमकर तारीफ हो रही है.
8 साल पुरानी है लव स्टोरी
रमनदीप सिंह उम्र में चार्ली से करीब 7 साल छोटे हैं. दोनों की प्रेम कहानी लगभग 8 साल पुरानी है, जिसे उन्होंने सालों तक मीडिया और लाइमलाइट से पूरी तरह छुपाकर रखा था.
पूर्व पार्टनर ने दी बधाई
रमनदीप से पहले चार्ली चौहान ने अभिनेता कुंवर अमर को डेट किया था. ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती कायम है और कुंवर ने भी चार्ली को उनकी नई शुरुआत के लिए दिल से शुभकामनाएं दी हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.