Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऐश्वर्या राय को बर्बाद करना चाहता था ये पॉपुलर डायरेक्टर! इस फिल्म के लिए दी थी वॉर्निंग

ऐश्वर्या राय अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में एक डायरेक्टर ने फिल्म की कास्टिंग को याद करते हुए बताया कि वह ऐश्वर्या की बनी-बनाई ग्लैमरस इमेज को बदलना चाहते थे.

Aishwarya Rai
Aishwarya Rai

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. अक्सर कोई न कोई एक्टर या निर्देशक उनकी खूबसूरती की तारीफ करता नजर आता है. 90 के दशक में ऐश्वर्या के काम और खूबसूरती की खूब चर्चा होती थी. हालांकि, हाल ही में एक निर्देशक ने ऐश्वर्या को लेकर खुलासा किया कि वह उनकी इमेज बदलना चाहते थे. तो चलिए जानते हैं कि निर्देशक ने ऐसा क्यों कहा.

दरअसल, ऐश्वर्या राय साल 1999 की फिल्म ‘ताल’ में नजर आई थीं. इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था. यह म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी. फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अक्षय खन्ना नजर आए थे. ‘ताल’ ने ऐश्वर्या को अच्छी पहचान दिलाई और उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता मिली. हालांकि, हाल ही में सुभाष घई ने ऐश्वर्या राय की कास्टिंग को याद करते हुए हैरान करने वाली बात कही. साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि फिल्म के लिए कलाकारों का चयन करना कैसा अनुभव था.

---विज्ञापन---

अक्षय खन्ना की ताल में कैसे हुई थी कास्टिंग

अक्षय खन्ना की कास्टिंग को लेकर सुभाष घई ने NDTV से बात करते हुए कहा, “‘ताल’ उनकी दूसरी फिल्म थी। उनके पिता, अभिनेता विनोद खन्ना, उन्हें मेरे घर लाए और उन्हें कास्ट करने की सलाह दी. मुझे वह लड़का पसंद आया, क्योंकि वह मुझे गंभीर और प्रभावशाली लगा.”

ऐश्वर्या राय को लेकर बोले सुभाष घई

इसके बाद उन्होंने ऐश्वर्या राय को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या को कोरियोग्राफर सरोज खान की वजह से फिल्म में लिया गया था. वहीं, फिल्म के लिए सुभाष घई भी एक ऐसे चेहरे की तलाश में थे, जो फ्रेश हो, जिसे डांस आता हो और जो अपने किरदार को बखूबी निभा सके. उस समय ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी थीं, जिसकी वजह से उनकी इमेज काफी अलग थी. वहीं, ‘ताल’ में सुभाष घई ऐश्वर्या की इमेज बदलना चाहते थे.

---विज्ञापन---

बिना मेकअप काम करवाना चाहते थे सुभाष घई

फिल्ममेकर ने ऐश्वर्या को लेकर बात करते हुए बताया कि वह उन्हें बिना मेकअप के दिखाना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मैंने उनसे कहा कि तुम्हारी इमेज बर्बाद करनी है. पहले घंटे में तुम कोई मेकअप नहीं करोगी. कॉस्मेटिक की दुनिया से ऐश्वर्या की एक खास इमेज बन गई थी.” मेरी बात के जवाब में ऐश्वर्या ने कहा, “हां, आप जो कहेंगे, मैं वही करूंगी.” उन्होंने आगे कहा कि एक निर्देशक के तौर पर आपको अपने किरदार के बारे में सोचना होता है.

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 X Review: हिट या फ्लॉप! इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ देख फैंस हुए इमोशनल, जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म?

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2026 12:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola