Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

37 साल की शादी और 2 बच्चे, फिर भी ‘भाई’ कहकर बुलाती थी इस एक्टर की पत्नी, जानें वजह

---विज्ञापन---

बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री, कलाकार अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. कई बार एक्टर्स अपने रिश्तों, शादी, तलाक या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसी वजहों से चर्चा में रहते हैं. आज हम एक ऐसे अभिनेता की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले ही शादी कर ली थी. इतना ही नहीं, उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी पत्नी उन्हें 'भाई' कहकर बुलाती थीं. आइए जानते हैं इसके पीछे की दिलचस्प वजह.

विभूति नारायण मिश्रा के नाम से फेमस हैं आसिफ

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेता आसिफ शेख की, जो टीवी के लोकप्रिय शो 'भाबीजी घर पर हैं' से घर-घर में मशहूर हैं. इस शो में वह विभूति नारायण मिश्रा का किरदार निभाते हैं. अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और बेहतरीन अभिनय की बदौलत उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.

---Advertisement---

मकानमालकिन की बेटी से आसिफ ने रचाई थी शादी

अगर आसिफ शेख की निजी जिंदगी की बात करें, तो वह भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. जब वह अभिनेता बनने के लिए मुंबई आए थे, तब वह किराए के मकान में रहते थे. उनकी मकान मालकिन ने देखा कि आसिफ पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं और धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था है. उनकी यही सादगी और धार्मिक स्वभाव देखकर मकान मालकिन काफी प्रभावित हो गईं और उन्होंने अपनी बेटी जेबा के रिश्ते का प्रस्ताव आसिफ के सामने रखा. इसके बाद साल 1989 में दोनों का निकाह हुआ.

आसिफ की पत्नी भाई कहकर बुलाती थीं

हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में आसिफ शेख ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी जेबा उन्हें 'आसिफ भाई' कहकर बुलाती थीं. उन्होंने कहा कि जेबा सम्मान के तौर पर उन्हें 'भाई' कहती थीं. वहीं, जेबा ने इंटरव्यू में कहा, "मैं उन्हें सम्मान से आसिफ भाई कहती थी, लेकिन मैं उन्हें अपना भाई नहीं मानती थी." इस दौरान आसिफ ने यह भी बताया कि जब वह मुंबई आए थे, तब जेबा काफी छोटी थीं और स्कूल में पढ़ती थीं.

---Advertisement---

निकाह के बाद रो पड़ीं थी आसिफ की पत्नी जेबा

आसिफ शेख ने यह भी खुलासा किया कि निकाह के बाद ही उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी का चेहरा देखा था. दरअसल, निकाह के समय जेबा घूंघट में थीं, जबकि आसिफ ने सिर पर सेहरा पहन रखा था. विदाई के दौरान जब जेबा रोने लगी थीं, तो बाद में आसिफ ने उन्हें इस बात को लेकर खूब चिढ़ाया था. बता दें कि आसिफ और जेबा की शादी को 37 साल हो चुके हैं और दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं.

इन फिल्मों में काम कर चुके हैं आसिफ शेख

आसिफ शेख को 'भाबीजी घर पर हैं' में विभूति नारायण मिश्रा के किरदार से जबरदस्त लोकप्रियता मिली. हालांकि, वह टीवी के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने 'करण अर्जुन', 'भारत', 'पहेली', 'शादी करके फंस गया यार', 'हसीना मान जाएगी' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है.

---Advertisement---
First published on: Jun 22, 2026 01:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola