---विज्ञापन---
अस्पताल में भर्ती हुई ‘बालिका वधू’ फेम अविका गोर, परेशान पति ने फैंस से की दुआ की अपील
Actress Avika Gor Hospitalized: 'बालिका वधु' फेम अविका गोर अस्पताल में भर्ती है. हाल ही में एक्ट्रेस के पति मिलिंद चंदवानी ने खुद इस बात की जानकारी देते हुए एक वीडियो शेयर की है.
Actress Avika Gor Hospitalized: टीवी के फेमस एक्ट्रेस अविका गोर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, 'बालिका वधु' फेम अविका गोर अस्पताल में भर्ती है. हाल ही में एक्ट्रेस के पति मिलिंद चंदवानी ने एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से अविका के जल्दी ठीक होने की दुआ मांगने की अपील की है. इसके साथ मिलिंद चंदवानी ने बताया कि आज एक्ट्रेस अविका का एक नया गाना भी रिलीज हो रहा है. चलिए जानते हैं अविका को आखिरकार क्या हुआ है और उन्हें अचानक अस्पताल भर्ती करवाना पड़ा.
5 दिनों से आ रहा था तेज बुखार
अविका गोर के पति मिलिंद चंदवानी ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अविका को 5 दिनों से तेज बुखार से जूझने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिलिंद ने कहा कि 'बालिका वधु' एक्ट्रेस को डेंगू हो गया है.
103-104 डिग्री बुखार...
वायरल वीडियो में मिलिंद ने कहा, 'अविका कल रात से अस्पताल में भर्ती हैं. पिछले 5 दिनों से उन्हें 103-104 डिग्री बुखार है, और अंदाजा लगाइए कि उन्होंने इन 5 दिनों में क्या किया? सबसे पहले वह एक ऐसे प्रोजेक्ट पर गईं, जिसकी दो दिन की शूटिंग अभी बाकी थी. 104 डिग्री बुखार होने के बावजूद उन्होंने इतना अच्छा एक्ट किया कि शूटिंग एक ही दिन में पूरी हो गई.'
ठीक से खा भी नहीं...
मिलिंद ने आगे कहा, 'फिर वह वापस आईं और उन्हें दो दिन का ब्रेक मिला. उन्होंने पूरा दिन बिस्तर पर दवाइयां लेते हुए बिताया, वो हिल-डुल भी नहीं पा रही थी और ठीक से खा भी नहीं पा रही थीं. लेकिन क्योंकि उन्होंने एक कमिटमेंट किया था, इसलिए वह उसी बुखार के साथ दिल्ली गईं और एक कमर्शियल एड की शूट किया. उन्होंने उससे पहले अपना टेस्ट भी करवाया था.'
प्लीज उसके लिए प्रार्थना करें...
मिलिंद ने आगे कहा, 'जब अविका मुंबई लौटीं, तो हमने रिपोर्ट देखी और उसमें डेंगू निकला. मैंने उन्हें कई बार समझाया कि प्रोड्यूसर समझ जाएंगे और हम इसे पोस्टपॉन्ड कर सकते हैं, लेकिन वो कहती रहीं कि 'किसी को नुकसान होगा, किसी का समय बर्बाद होगा, किसी का पैसा बर्बाद होगा. मैं ऐसा नहीं चाहती. मैं जितना कर सकती हूं उतना करूंगी. मुझे कभी समझ नहीं आया कि किसी को अपने काम के लिए इतना प्यार कैसे हो सकता है. खैर, मैं आप सभी से अपील करता हूं कि प्लीज उसके लिए प्रार्थना करें. मुझे तुम पर गर्व है, अविका.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.