Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या जैस्मिन भसीन संग शादी नहीं करना चाहते हैं अली गोनी? सवालों से परेशान होकर बोले- ‘लोग पीछे पड़े हैं…’

---विज्ञापन---

जैस्मिन भसीन और अली गोनी टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं, दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अली और जैस्मिन पब्लिक इवेंट्स और टीवी शोज में हमेशा साथ नजर आते हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब फैंस से लेकर पपराजी तक, सभी उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं. अक्सर उनसे शादी को लेकर सवाल पूछे जाते हैं. हालांकि, अब उन्होंने शादी को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पर खुलकर बात की है.

शादी के सवालों पर अली ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, अली गोनी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार कुछ स्टोरीज़ पोस्ट की हैं. इस दौरान उन्होंने शादी से जुड़े सवालों पर भी रिएक्शन दिया है और कहा कि लोग उनकी शादी को लेकर लगातार सवाल पूछ रहे हैं.

---Advertisement---

शादी के सवालों पर बोले अली

अली ने अपनी पोस्ट में लिखा, "जब शादी करनी होगी, तो खुद सबको बता दूंगा. मेरे रिश्तेदार भी मेरे पीछे उतने नहीं पड़े हैं, जितना यहां इंस्टाग्राम पर लोग पड़े हैं. अपना-अपना काम करो, खुश रहो और दूसरों को भी खुश रहने दो."

जल्द शादी करेंगे अली और जैस्मिन

वहीं, बीते दिनों मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे शादी के बारे में पूछा गया, तो अली ने कहा कि सब कुछ अल्लाह के हाथ में है. दूसरी ओर, जैस्मिन ने बताया कि वह शादी के लिए तैयार हैं. इस बीच कपल हिंट भी दे चुका है कि वह जल्द ही शादी कर सकते हैं. हालांकि, इसे लेकर दोनों ने ऑफिशियल तौर पर कोई बयान नहीं दिया है.

---Advertisement---

कैसे हुई थी अली और जैस्मिन की मुलाकात

बता दें कि जैस्मिन और अली लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. दोनों की दोस्ती की शुरुआत रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' से हुई थी. इसके बाद, जब दोनों 'बिग बॉस 14' में साथ नजर आए, तो उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई.

अली गोनी ने जैस्मिन के बर्थडे पर दी बधाई

दोनों अक्सर इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं और खुलेआम अपना प्यार जाहिर करते हैं. वहीं, 28 जून को जैस्मिन अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर अली ने इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें जैस्मिन केक काटती नजर आ रही हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 28, 2026 01:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola