Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

जमाने को बेवकूफ बना रहे हैं आकांक्षा और गौरव? जानिए कैसे पकड़ी गई चोरी

---विज्ञापन---

Akanksha Chamola Divorce: टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. रियलिटी शो 'लॉकअप' में एंट्री लेते ही आकांक्षा ने खुलासा किया कि उनकी और गौरव की 10 साल पुरानी शादी अब खत्म होने वाली है. उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं, क्योंकि दोनों खुद को एक-दूसरे के साथ कंपैटिबल नहीं मानते.

आकांक्षा के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आकांक्षा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. कई फैंस इस खबर से हैरान हैं, क्योंकि कुछ समय पहले तक दोनों को साथ में डांस करते, पार्टी करते और रोमांटिक अंदाज में देखा गया था. ऐसे में लोगों का सवाल है कि अगर रिश्ते में लंबे समय से दिक्कतें थीं, तो फिर दोनों ने खुशहाल शादी की तस्वीर क्यों दिखाई?

---Advertisement---

यूजर्स के रिएक्शन्स की आई बाढ़

यही वजह है कि इंटरनेट पर अब इस पूरे मामले को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स का मानना है कि यह सब रियलिटी शो को चर्चा में लाने के लिए किया गया हो सकता है. हालांकि, इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

फैन पेज का क्या है दावा?

सोशल मीडिया पर एक 'खबरी' नाम के फैन पेज ने दावा किया कि आकांक्षा का तलाक वाला खुलासा महज एक पब्लिसिटी स्टंट है और इसके जरिए शो को लेकर बज बनाने की कोशिश की जा रही है. इस पोस्ट में यह भी कहा गया कि पूरा मामला पहले से प्लान किया गया है.

---Advertisement---

यूजर्स के मिलेजुले मिल रहे रिएक्शन्स

हालांकि, इस दावे का सपोर्ट करने वाला कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है और न ही आकांक्षा, गौरव या शो के मेकर्स की ओर से इस पर कोई रिएक्शन दी गई है. इन अफवाहों के बीच गौरव खन्ना अब तक पूरी तरह चुप हैं.

अपनी जिंदगी पर आकांक्षा की दो टूक

वहीं आकांक्षा ने शो में कहा कि वह अपनी जिंदगी में अब आजादी के साथ आगे बढ़ना चाहती हैं और फिलहाल अकेले रहकर अपने जीवन को जीना चाहती हैं. गौरव और आकांक्षा का रिश्ता पहले भी चर्चा में रह चुका है.

---Advertisement---

इस रिएलिटी शो में भी उठा था मामला

'बिग बॉस' के दौरान गौरव ने कई बार पिता बनने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि आकांक्षा बच्चे नहीं चाहतीं और वह उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हैं. दूसरी ओर, आकांक्षा हमेशा से अपने करियर को प्राथमिकता देने और मां न बनने की बात खुलकर कहती रही हैं. फिलहाल तलाक की खबर सच है या पब्लिसिटी स्टंट वाली थ्योरी महज अफवाह, इसका जवाब आने वाले दिनों में ही मिलेगा.

First published on: Jun 30, 2026 12:26 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola