बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों अपनी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का को लेकर चर्चा में बने सनी देओल ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान साफ कर दिया कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। इवेंट में जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी फिल्मों से रिटायर होने के बारे में सोचा है, तो सनी देओल ने बेहद भावुक अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते हुए उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। फैंस का प्यार और सम्मान ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और यही वजह है कि वह अपने अभिनय के सफर को कभी खत्म नहीं करना चाहते। सनी देओल ने कहा कि वह एक्टिंग की दुनिया को कभी अलविदा नहीं कहेंगे। उनके इस बयान के बाद पूरा ऑडिटोरियम तालियों और सीटियों से गूंज उठा। वहां मौजूद फैंस ने उनके जवाब का जोरदार स्वागत किया और उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। सनी का यह बयान ऐसे समय आया है, जब बॉलीवुड के कई बड़े सितारों से रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने भी इसी मुद्दे पर मजाकिया अंदाज में कहा था कि रिटायर होने का ख्याल उन्हें कभी-कभी आता है, लेकिन सेट पर उनका इंतजार कर रहे सैकड़ों लोगों और काम के प्रति उनका जुनून उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सनी देओल के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले वर्षों में भी अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
---विज्ञापन---
Sunny Deol BREAKS Silence on Retirement ! फिल्मों..एक्टिंग..पर दिया बड़ा बयान! जानिए सबकुछ
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपने रिटायरमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन दिनों अपनी आगामी कोर्टरूम ड्रामा फिल्म इक्का को लेकर चर्चा में बने सनी देओल ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान साफ कर दिया कि उनका एक्टिंग छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 01:17 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola