Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘सोऊंगा जरूर…’, प्रोड्यूसर की एक्ट्रेस को लेकर गंदी सोच, KISSING सीन पर अनकंफर्टेबल हुईं हसीना

मनोरंजन जगत के काले सच से टीवी की इस खूबसूरत एक्ट्रेस ने पर्दा उठाया, इसी के साथ एक्ट्रेसेस को लेकर लोगों की सोच को भी लोगों के सामने लाईं जो बेहद हैरान करने वाली है.

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस जो मनोरंजन जगत के उस कड़वे सच को लोगों के सामने लाईं हैं, जिसे सुनकर हर किसी को हैरानी हो रही है, उन्होंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की ऐसी सोच को उजागर किया है, जो न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि आपकी आंखे भी खोल देने वाला है. वो हसीना हैं आंचल खुराना जिन्होंने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच, फिल्म और वेब इंडस्ट्री की मानसिकता और अपने पर्नल एक्सपीरियंस को लेकर बेबाकी से बात की.  

एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

उन्होंने बताया कि भले ही उन्हें कभी सीधे तौर पर कास्टिंग काउच का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में ऐसी कई घटनाएं अपनी आंखों के सामने देखी हैं. आंचल ने कहा कि उनकी बेबाक और दबंग पर्सनैलिटी की वजह से शायद किसी ने उन्हें कभी गलत तरीके से अप्रोच करने की हिम्मत नहीं की. हालांकि, उन्हें ऐसे लोगों की पहचान पहले ही हो जाती है. यही वजह है कि वह उन लोगों से दूरी बनाए रखती हैं और ऐसी हाउस पार्टियों में जाने से भी बचती हैं, जहां काम के नाम पर गलत माहौल बनाया जाता है.

---Advertisement---

खोले इंडस्ट्री के काले चिट्ठे!

एक्ट्रेस ने बातचीत के दौरान एक चौंकाने वाला किस्सा भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि एक पार्टी में उन्होंने देखा कि कई लड़कियां एक प्रोड्यूसर के आसपास घूम रही थीं. तभी उस प्रोड्यूसर ने बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि लड़कियों को लगता है कि अगर वे उसके साथ सोएंगी तो उन्हें काम मिल जाएगा. उसने यहां तक कह दिया कि वह उनके साथ सोएगा लेकिन काम नहीं देगा. आंचल ने कहा कि उस वक्त उन्हें इंडस्ट्री के कुछ लोगों की सोच देखकर गहरा झटका लगा.

अपने किरदारों पर एक्ट्रेस

आंचल ने यह भी साफ किया कि वह हर तरह के चैलेंजिंग किरदार निभाने के लिए तैयार हैं, लेकिन किसी भी कीमत पर अपनी गरिमा से समझौता नहीं करेंगी. उन्होंने कहा कि उन्हें बिकिनी पहनने से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर किसी सीन में वह सहज महसूस नहीं करतीं तो उसे करने के लिए मजबूर नहीं होंगी.

---Advertisement---

किसिंग सीन पर हुई थी ऐसी हरकत!

उन्होंने एक वेब शो का अनुभव भी शेयर किया. आंचल के मुताबिक, उन्हें एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ था, जिसमें किसिंग सीन था. उन्होंने सिर्फ सीन की डिटेल जाननी चाही, लेकिन जवाब में प्रोड्यूसर की ओर से एक ऐसा वॉइस नोट आया, जिसमें बेहद असभ्य भाषा का इस्तेमाल करते हुए किसिंग सीन का विवरण दिया गया. यह सुनकर आंचल असहज हो गईं और उन्होंने तुरंत वह ऑफर ठुकरा दिया.

एक्ट्रेस ने जताई यह उम्मीद

आंचल खुराना का कहना है कि कलाकारों के लिए सम्मान और पेशेवर व्यवहार सबसे ज्यादा मायने रखता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि इंडस्ट्री में काम का माहौल पहले से ज्यादा सुरक्षित और सम्मानजनक बने, ताकि प्रतिभा को उसके हुनर के आधार पर पहचान मिले, न कि किसी समझौते की कीमत पर.  

---Advertisement---
First published on: Aug 05, 2026 04:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola