---विज्ञापन---

TV TRP: इन दो नए सीरियल ने ‘अनुपमा’ को पछाड़ा, फिर से तुलसी और मिहिर ने मारी बाजी

TV TRP This Week:टीवी सीरियल्स के दीवानों का इंतजार अब खत्म हो गया है क्योंकि टीवी शो की वीकली टीआरपी लिस्ट अब सामने आ गई है. इस हफ्ते का भी टीवी टीआरपी रिपोर्ट चौंका देने वाला है, जिसमें दो नए सीरियल 'अनुपमा' को पछाड़ते हुए टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है. चलिए, आपको बताते हैं कि इस हफ्ते फैंस ने किस टीवी शो को सबसे ज्यादा पसंद किया.

ये हफ्ता भी टीवी शो 'अनुपमा' के काफी खराब साबित हुआ. ऐसा इसलिए है क्योंकि इस बार 'अनुपमा' सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर 4 पर है, पिछले हफ्ते भी 'अनुपमा' नंबर 4 पर विराजमान था.

वहीं, 'अनुपमा' को पछाड़ते हुए जीटीवी के दो नए सीरियल 'वसुधा' और 'गंगा मां की बेटियां' ने टीआरपी की टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इन दोनों सीरियल का टॉप 5 में पहुंचना अपने आप में बड़ी बात है.

टीवी की टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते 'वसुधा' सीरियल को ऑडियंस ने नंबर 2 पर पहुंचाया, वहीं 'गंगा मां की बेटियां' सीरियल को टीआरपी की नंबर 3 पर जगह दी है.

इस हफ्ते भी टीआरपी के टॉप वन पर तुलसी और मिहिर का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' विराजमान है. नंबर वन की पोजिशन पर बैठे इस सीरियल में मिहिर और नोइना की शादी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

इस हफ्ते ऑडियंस ने टीआरपी लिस्ट में 5वें पोजिशन पर 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' सीरियल को रखा है.

First published on: Apr 17, 2026 12:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.