---विज्ञापन---
Netflix पर लगातार नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही ये सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, क्लाइमेक्स देख फटी रह जाएंगी आंखें

ओटीटी की दुनिया में इन दिनों एक ऐसी फिल्म तहलका मचा रही है, जिसे देखकर सस्पेंस लवर्स के पसीने छूट रहे हैं. 2022 की सुपरहिट फिल्म 'वध' की यादें ताजा करते हुए इसका अगला भाग 'वध 2' नेटफ्लिक्स पर आते ही लगातार नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगा है. फिल्म का सस्पेंस इतना गहरा है कि क्लाइमेक्स आने तक आप अपनी पलकें नहीं झपका पाएंगे. अगर आप भी दिमाग हिला देने वाली कहानियों के शौकीन हैं, तो यह क्राइम-थ्रिलर आपकी रातों की नींद उड़ाने के लिए तैयार है.

जेल के भीतर का रहस्य- फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश की एक पुरानी और डरावनी जेल के इर्द-गिर्द बुनी गई है. पूरी फिल्म में एक अजीब सी घुटन और तनाव महसूस होता है, जो दर्शकों को कहानी से जोड़कर रखता है. 2 घंटे 8 मिनट की यह फिल्म आपको एक पल के लिए भी बोर नहीं होने देती.

दमदार किरदारों की वापसी- संजय मिश्रा ने इस बार एक ऐसे जेल गार्ड का रोल निभाया है जो रिटायरमेंट के करीब है और जिंदगी से थक चुका है. वहीं, नीना गुप्ता एक रहस्यमयी महिला कैदी के किरदार में हैं. इन दोनों मंझे हुए कलाकारों की एक्टिंग ही फिल्म की असली जान है.

गायब कैदी और सस्पेंस- कहानी में मोड़ तब आता है जब जेल से एक बेहद खतरनाक कैदी अचानक गायब हो जाता है. इसकी जांच के दौरान ही गार्ड और महिला कैदी के बीच एक अनोखा और कोमल रिश्ता पनपता है. लेकिन इस रिश्ते के पीछे जो राज छिपे हैं, वो आपको हिला कर रख देंगे.

पुराने 'वध' से है नाता- यह फिल्म 2022 में आई फिल्म 'वध' की एक 'स्पिरिचुअल सीक्वल' है. जसपाल सिंह संधू के निर्देशन और लव रंजन के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म पिछली फिल्म की तरह ही डार्क और इंटेंस है. इसे IMDb पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है.

हैरान करने वाला क्लाइमेक्स- फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका अंत है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, सस्पेंस गहराता जाता है और आखिरी के कुछ मिनटों में जो खुलासा होता है, उसे देखकर आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी.