---विज्ञापन---
‘पुष्पा 2’ से हजार गुना अच्छी है ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर, कहानी देख घूम जाएगा माथा

आज हम आपके लिए YouTube पर बिल्कुल फ्री में मौजूद एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर मूवी लेकर आए हैं. इस फिल्म कहानी ऐसी है कि इसे देखने के बाद आपको दृश्यम और महाराजा जैसी धांसू फिल्में भी फीकी लगने लगेंगी. शुरू से लेकर अंत तक ये फिल्म आपको बांधे रखती है. इसमें आने वाले ट्विस्ट आपको हिलाकर रख देंगे. चलिए इसके बारे में.

ये फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी. सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म का नाम ‘अथिरन’ है. इसकी कहानी शुरू होते ही सस्पेंस का तड़का लगता है, जहां एक घर में रहस्यमई तरीके से कई लोगों की मौत हो जाती है, लेकिन एक लड़की बच जाती है.

जब उस घर में एक औरत पहुंचती है तो देखती है कि चारों तरफ लाशें बिछी हुई हैं. इन लाशों के बीच एक छोटी लड़की खेल रही होती हैं, जिसके बाद कहानी तुरंत सालों आगे पहुंच जाती है. ये लाशें कैसी थीं, इन्हें किसने मारा, वो छोटी बच्ची कैसे बच गई. ये सब जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी.

फिल्म में आगे साउथ स्टार फहाद फासिल की एंट्री होती है, जो एक एक मनोचिकित्सक के किरदार में हैं. ये मनोचिकित्सक ही आगे चलकर सारे राज खोलता है. फिल्म में एक्ट्रेस साई पल्लवी भी लीड रोल में हैं.

आगे की कहानी में सालों पहले हुई हत्याओं के बारे में चौंका देने वाला खुलासा होता है. जैसे-जैसे ये फिल्म आगे बढ़ती है फिल्म का सस्पेंस बढ़ता ही जाता है. इसका क्लाइमेक्स देखकर तो आपका माथा घूम जाएगा.

खास बात ये हैं कि ‘अथिरन’ को आप YouTube पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इसे आप JioHotstar पर भी देख सकते हैं.