Bhoot Bungla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई है. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म शुक्रवार 17 अप्रैल 2026 को रिलीज हुई है. इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे शानदार कलाकार शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं थी इसी नाम से 61 साल पहले एक फिल्म हॉरर-कॉमेडी फिल्म आई थी. ये भारत की पहली ‘हॉरर-कॉमेडी’ फिल्म मानी जाती है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
61 साल पुरानी ‘भूत बंगला’
हम बात कर रहे हैं साल 1965 में आई फिल्म ‘भूत बंगला’ की, जिसे बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म कहा जाता है. इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन महमूद ने लीड रोल निभाया था. इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी उन्होंने ने ही किया था. फिल्म में उनके अलावा तनुजा और नासिर हुसैन जैसे स्टार्स भी शामिल थे. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म से मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन ने अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. उनके मजेदार किरदार को खूब सराहा गया था.
बॉलीवुड की पहली हॉरर-कॉमेडी फिल्म
1965 में आई ‘भूत बंगला’ ने हॉरर-कॉमेडी की नींव रखी थी. उस जमाने में लोग हॉरर फिल्मों से डरते थे, लेकिन महमूद ने पहली बार डर के साथ हंसी का तड़का लगाया और उनको जबरदस्त सफलता मिली. पुरानी ‘भूत बंगला’ का संगीत महान आरडी बर्मन ने दिया था. फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक ऐसे पुराने बंगले की थी जहां हत्याएं होने की वजह से लोग कहीं और बस जाते हैं. लेकिन इसके पीछे छिपा राज ज्यादा दिन तक राज नहीं रह जाता.
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’
अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ का नाम 61 साल पुरानी फिल्म से मिलता है. लेकिन इसकी कहानी बिल्कुल अलग है. हालांकि, नाम वही होने के कारण पुराने दौर के फैंस को महमूद की याद आ गई है. नई फिल्म में अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी ने वापसी की है. इससे पहले दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. ‘हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्में पहले ही तहलका मचा चुकी हैं.