Saturday, 18 April, 2026

---विज्ञापन---

Prime Video पर आते ही नंबर-1 बनी ये तगड़ी सीरीज, हर एपिसोड में छिपा है जबरतस्त सस्पेंस

प्राइम वीडियो (Prime Video) पर हाल ही में रिलीज हुई 'मटका किंग' (Matka King) ने आते ही डिजिटल वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है. नागराज पोपटराव मंजुले के निर्देशन और विजय वर्मा की लाजवाब एक्टिंग वाली यह 8 एपिसोड की सीरीज, 1960 के दशक की मुंबई के सट्टेबाजी के उस काले सच को उजागर करती है, जिसने शहर की तस्वीर बदल दी थी.

विजय वर्मा का परफेक्शन- विजय वर्मा ने बृज भट्टी के किरदार में जान डाल दी है. एक साधारण आदमी से लेकर सबसे ताकतवर सट्टेबाज बनने तक का उनका सफर, उनके चेहरे के बदलते हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी, सब कुछ देखने लायक है.

1960 के दशक का जीवंत चित्रण- नागराज मंजुले ने 60 के दशक की मुंबई को पर्दे पर बहुत खूबसूरती और सलीके से उतारा है. मिलों का शोर, मुंबई की तंग चालें और सट्टेबाजी का वह दौर, सब कुछ बहुत रियलिस्टिक महसूस होता है.

कहानी का मूल 'ईमानदारी vs लालच'- सीरीज का सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि कैसे एक इंसान जो 'ईमानदारी' के उसूल पर अपना गेम शुरू करता है, कामयाबी मिलने के बाद खुद अपने ही उसूलों को भूलने लगता है. पैसा कैसे इंसान के चरित्र को बदल देता है, इसे बहुत बारीकी से दिखाया गया है.

मजबूत सपोर्टिंग कास्ट- विजय वर्मा के साथ-साथ सई ताम्हनकर (बरखा की भूमिका में) और भूपेंद्र जादवत (छोटे भाई लाछू की भूमिका में) ने सीरीज को मजबूती दी है. गुलशन ग्रोवर (लालजीभाई) का किरदार भी कहानी में काफी गहराई जोड़ता है.

प्राइम वीडियो पर नंबर 1 की गूंज- रिलीज होते ही यह सीरीज प्राइम वीडियो पर नंबर 1 पर आ गई है. तेज रफ्तार पटकथा और एक्शन सीन्स ने इसे दर्शकों की पहली पसंद बना दिया है, भले ही कुछ पलों के लिए कहानी थोड़ी धीमी होती है, लेकिन कुल मिलाकर यह एक शानदार अनुभव है.

First published on: Apr 18, 2026 03:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.