---विज्ञापन---
Prime Video पर बवाल काट रही 8 एपिसोड की ये सीरीज, IMDb पर मिली तगड़ी रेटिंग

Prime Video New Series: अगर आप भी इन दिनों रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक फिल्में और सीरीज देखना चाहते हैं, तो मुबारक हो. ऐसे लोगों के लिए हमारे पास एक नई वेब सीरीज है जो यकीनन आपको बहुत पसंद आएगी क्योंकि इस सीरीज को IMDb पर भी काफी तगड़ी रेटिंग मिली है.

हम जिस सीरी की बात कर रहे हैं, उसकी कहानी में आपको दिलचस्प मोड़ और अक्सपैक्टेड ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं, सीरीज का आखिरी पल आपको रोने पर मजबूर करदेगा.

इस नई और शानदार सीरीज का नाम 'मां का सम' है, इसमें मोना सिंह, मिहिर आहूजा और अंगिरा धर लीड रोल में हैं. इस सीरीज को विंदर रंधावा और सुमरित शाही ने लिखा है और निकोलस खरकोंगोर ने इसे डायरेक्ट किया है.

सीरीज 'मां का सम' में जेन जी वाला केयर, लव और ओपसेशन देखने को मिलेगा. अगर आपको मैथ्स के सवाल मजेदार लगते हैं, तो ये सीरीज भी आपको बहुत पसंद आएगी.

इस सीरीज का पहला एपिसोड अमेजन प्राइम वीडियो पर 4 अप्रैल 2026 को रिलीज किया गया है, जिसे लोगों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अमेजन प्राइम वीडियो पर आते ही ट्रेंड कर रही इस सीरीज़ के टोटल 8 एपिसोड हैं. इस सीरीज़ को IMDb पर 10 में से 7.2 की तगड़ी रेटिंग मिली है.