Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

दो पति एक बॉयफ्रेंड के बाद भी अकेले रह गईं ‘अनुपमा’ की ये एक्ट्रेस, नसीब में अब तक नहीं टकराया सच्चा प्यार

अनुपमा टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो है. इस शो में तमाम हसीनाओं ने काम किया है और लीड रोल में रुपाली गांगुली नजर आई हैं. वहीं, आज हम इस शो की एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी लाइफ में सच्चे प्यार की तलाश है. दरअसल, एक्ट्रेस ने दो शादियां की हैं और इसके अलावा वह एक शख्स को भी डेट कर चुकी हैं. हालांकि उनके रिश्ते सफल नहीं रहे हैं. तो लिए जानते हैं इनके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं शिवानी गोसाईं की, जो कि टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. वह अनुपमा, कहानी घर घर की, कसौटी जिंदगी की जैसे तमाम टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही है, उतनी ही उनकी पर्सनल लाइफ तकलीफों से भरी रही है.

शिवानी गोसाईं ने एक बार सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तमाम खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया है कि वह कि अपनी लाइफ में कई तकलीफों से गुजरी हैं. एक्ट्रेस की पहली शादी सिर्फ 17 साल की उम्र में हो गई थी. हालांकि उन्हें इस शादी में सुकुन नहीं मिला. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके ससुराल वाले उनपर खूब अत्याचार करते थे. न ही वो कहीं आने जाने देते. इतना ही नहीं जब वो सिर्फ 5 महीने की प्रेग्नेंट थी, तब उन्हें खूब मारा पीटा भी गया था. जिसके बाद उन्होंने ससुराल छोड़ने का फैसला लिया.

वहीं, प्रेग्नेंट शिवानी ने जब घर छोड़ा तो लोगों ने उन्हें अबॉर्शन की सलाह दी, लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया. उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी होने के कारण उनके ससुराल वाले और पति उनसे मिलने के लिए नहीं पहुंचे और बाद में उन्हें पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली.

अपनी पहली शादी टूटने से शिवानी काफी दुखी थी और उसके बाद उनकी लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई. इस रिश्ते की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन कुछ वक्त के बाद पता चला कि उनका बॉयफ्रेंड भी एक्स पति की तरह टॉक्सिक था. वह भी उन्हें मारा पीटा करता था. जिसके बाद वह उससे अलग हो गई.

दो बार दिल टूटने के बाद शिवानी बुरी तरह से बिखर गई थीं. हालांकि उसके बाद भी उन्होंने फिर से प्यार को मौका दिया. एक्ट्रेस ने दूसरी बार शादी. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पुरानी शादी और रिश्ते के बारे में भी दूसरे पति को सब बताया, जिसपर उन्हें भरोसा दिलाया गया कि अब उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा. हालांकि दोबारा भी उन्होंने शादी में तमाम तकलीफों का सामना किया. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके दूसरे पति ने उन्हें न सिर्फ मानसिक, बल्कि शारीरिक तौर पर भी टॉर्चर किया. इन बुरे हालातों के कारण उन्होंने अपनी दूसरी शादी भी कैंसिल कर दी और वह अपनी बेटी को अकेले पाल रही हैं.

First published on: Apr 22, 2026 04:22 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.