---विज्ञापन---
अमिताभ बच्चन-गोविंदा संग दी सुपरहिट फिल्में, सचिन तेंदुलकर संग इस एक्ट्रेस का जुड़ा नाम, फिर अचानक हुईं कहां गायब?

हिंदी सिनेमा की एक ऐसी एक्ट्रेस जिन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा तक के साथ कामकर एक से बढ़क एक हिट फिल्में दीं, जिनका नाम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के साथ जुड़ा था. 90 के दशक में बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच रिश्तों की खबरें हमेशा सुर्खियों में रहती थीं. आइए जानते हैं, ये एक्ट्रेस कौन हैं?

हम जिस अदाकारा की बात कर रहे हैं, उन्होंने 'हम', 'आंखें', 'खुदा गवाह' और 'गोपी किशन' जैसी फिल्मों में काम कर 90s में अपनी अलग पहचान बनाकर दर्शकों के दिल पर खूब राज किया. खासतौर पर फिल्म 'हम' के दौरान उनकी मुलाकात सचिन तेंदुलकर से हुई थी. बस यहीं से दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं थीं.

उन्होंने इन अफवाहों को सरे से खारिज किया था, और कहा था, कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है. खुद शिल्पा ने एक इंटरव्यू में साफ किया था, कि जब वो सचिन से मिली थीं, तब वो पहले से ही अंजलि तेंदुलकर के साथ रिलेशनशिप में थे. उस समय ये बात पब्लिक में नहीं थी, इसलिए मीडिया ने दोनों के लिंकअप की खबरें बना दीं.

दिलचस्प बात ये है, कि सचिन ने भी इन अफवाहों को सबसे अजीब बताया था, और कहा था, कि वो शिल्पा को पर्सनली जानते तक नहीं थे. इसके बाद इन चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया.

शिल्पा शिरोडकर का करियर उस समय ऊंचाई पर था. उन्होंने हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया, और दर्शकों का दिल जीता, लेकिन जब उनका करियर सबसे अच्छे दौर में था, तभी उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.

दरअसल, साल 2000 में उन्होंने यूके बेस्ड बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली, और विदेश शिफ्ट हो गईं. शादी के बाद उन्होंने पूरी तरह परिवार को प्राथमिकता दी, और फिल्मी दुनिया से लगभग गायब हो गईं.

शिल्पा अब अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं, और उनकी एक बेटी भी है. लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने छोटे पर्दे पर वापसी की, लेकिन फिल्मों में वो पहले जैसी सक्रिय नहीं रहीं. वहीं, सचिन तेंदुलकर ने 1995 में अंजलि से शादी की और आज उनका परिवार एक खुशहाल जिंदगी जी रहा है.

बहरहाल, 90 के दशक की ये अफेयर अफवाह सिर्फ एक गलतफहमी थी, लेकिन इसने शिल्पा शिरोडकर को लंबे समय तक सुर्खियों में जरूर बनाए रखा.