---विज्ञापन---
जितने थप्पड़, उतने Kiss…, सुपरहिट फिल्म के सेट पर थर-थर कांपती थी ये हसीना, क्या था पूरा माजरा

Superhit Film Actress: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का परिवार जितना बड़ा है, उतने ही बड़े-बड़े किस्से और कहानियां हैं. आज ऐसे ही एक सुपरहिट फिल्म के सेट का किस्सा आज हम आपको बताने वाले हैं, जहां सेट पर फिल्म की यंग एक्ट्रेस हीरो के नाम से थर-थर कांपती थी.

आज हम आपको जिस सुपरहिट फिल्म के सेट का किस्सा बताने वाले हैं उसका नाम 'त्रिशूल' है. इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन, संजीव कुमार, शशि कपूर और पूनम ढिल्लों लीड रोल में थे.

साल 1978 में आई फिल्म 'त्रिशूल' से एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. पूनम अपनी फिल्म में बड़े स्टार्स को देख कर सेट पर डर जाया करती थीं.

पूनम ने फिल्म 'त्रिशूल' की शूटिंग अपनी नानी के दिल्ली वाले घर में रहकर पूरी की थी. पूनम ने एक बार बताया था कि उनकी पहली फिल्म के सेट पर अनुभव काफी डराने वाला था.

पूनम शूटिंग के दौरान सेट पर डरते-डरते डायलॉग बोला करती थीं, हालांकि, फिल्म के डायरेक्टर यश चोपड़ा हमेशा फिल्म के सेट पर उनका हौसला बढ़ाते रहते थे.

पूनम ढिल्लों ने एक बार फिल्म के थप्पड़ वाले सीन के बारे में बात करते हुए कहा था कि उस सीन को रियल बनाने के लिए शशि कपूर ने उन्हें बहुत जोरदार थप्पड़ मारा था. हालांकि, उन्होंने वादा किया था कि जितने थप्पड़ लगेंगे, उतने ही किस मिलेंगे. लेकिन, ये शॉट एक ही टेक में पूरा हो गया था.